कल रविवार को जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।वीआईपी ड्यूटी में नियुक्त होने वाले पुलिस बल को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा किया गया ब्रीफ।

कल रविवार को जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।वीआईपी ड्यूटी में नियुक्त होने वाले पुलिस बल को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा किया गया ब्रीफ।



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।जनपद रुद्रप्रयाग में प्रस्तावित वीआईपी भ्रमण के दृष्टिगत आज दिनांक 27 जनवरी 2024 को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डाॅ0 विशाखा अशोक भदाणे द्वारा वीआईपी ड्यूटी में नियुक्त होने वाले पुलिस बल की क्रीड़ा मैदान अगस्त्यमुनि में ब्रीफिंग की गई। 

अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक‌ रुद्रप्रयाग द्वारा अवगत कराया गया कि, यहां पर उपस्थित पुलिस बल द्वारा पूर्व में भी समय-समय पर वीआईपी ड्यूटी कुशलतापूर्वक निर्वहन किया गया है, इसी प्रकार से इस बार भी अपनी ड्यूटी का निर्वाहन किया जाना है।

प्रत्येक पुलिस कार्मिक को अपने ड्यूटी स्थल पर नियुक्त रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

ब्रीफिंग के उपरान्त सभी ड्यूटी प्रभारियों ने अपने अधीनस्थ कार्मिकों के साथ उनके ड्यूटी स्थल का निरीक्षण भ्रमण कर रिहर्सल की गयी।

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ डी-ब्रीफिंग की गयी।



इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स रुद्रप्रयाग श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन, पुलिस उपाधीक्षक चमोली अमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती ओशिन जोशी प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, निरीक्षक अभिसूचना, उपनिरीक्षक पुलिस दूरसंचार, समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी तथा ड्यूटी में नियुक्त रहने वाला पुलिस बल उपस्थित रहा ।

  • Related Posts

    24 अद्धे व 3 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद,नशे के खिलाफ अभियान में रुद्रप्रयाग पुलिस को सफलता

    रुद्रप्रयाग जनपद में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 मार्च को कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने चौकी दुर्गाधार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को…

    त्योहारों पर सुरक्षा का सख्त पहरा, रुद्रप्रयाग पुलिस का रात्रि गश्त अभियान तेजसंदिग्ध गतिविधियों पर नजर, हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

    आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए द्वारा व्यापक स्तर पर रात्रिकालीन गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *