बेखौप बाजारों की गलीयो मे घूमने लगा गुलदार,सीसीटीवी में हुआ कैद,विभाग व प्रशासन ले संज्ञान।

बेखौप बाजारों की गलीयो मे घूमने लगा गुलदार,सीसीटीवी में हुआ कैद,विभाग व प्रशासन ले संज्ञान।



 (Tehelka uk)

रुद्रप्रयाग :  उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों मे आये दिन गुलदार के हमले की खबरें  सामने आती रहती है,कहीं जानवरो तो कहीं इंसानों को गुलदार द्वारा निवाला बनाया जाता है.


वहीं एक ऐसी ही तस्वीर गुलदार की रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला के सीसीटीवी कैंमरे मे कैद हुई, जहाँ शाम होते ही गुलदार रियासी बस्ती मे बेखौप घूमता नजर आ रहा है, यहाँ गुलदार कूड़े दान से कूड़े की थेली को लेकर जा रहा है.



देखने वाली बात यह भी है कि गुलदार इतना भूखा है कि उसे जब कोई जानवर शिकार के लिए नहीं मिला तो वह कुड़े को खा रहा है, ऐसे मे अगर अचानक कोई बच्चा,या बड़े बुजुर्ग बाहर गुजर रहे हो तो गुलदार इंसान को अपना निवाला बनाने मे रति भर देरी नहीं करने वाला है.


रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र मे बेलणी बाजार के ऊपरी मोहल्लो मे भी कई बार गुलदार मकान की छतो मे बैठा दिखाई  दे रहा है, लोग डर से बाहर नहीं निकल रहे, क्योंकि गुलदार रात्रि होते ही बेखौप घूमने लगे है.


वहीं वन विभाग, जिला प्रशासन व नगर पालिका को जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने एंव इस तरह मौहल्लो मे घूमने से रोकने का इंतजाम करना होगा वरना वो दिन दूर नहीं होगा जब यह गुलदार किसी इंसान पर  हमला करने मे देरी न करे.

  • Related Posts

    ऑरेंज अलर्ट के चलते रुद्रप्रयाग में कल सभी स्कूल बंदभारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी रहेगा अवकाश

    रुद्रप्रयाग, 27 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा 28 जुलाई को जनपद के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज से अति तेज बारिश…

    75 हजार गौ सेवकों की आवाज पहुंची राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक,रुद्रप्रयाग से 3000 पन्नों का ज्ञापन, ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की उठी मांग..

    रुद्रप्रयाग, 27 जुलाई। गौ संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर चल रहे देशव्यापी ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण के तहत सोमवार को रुद्रप्रयाग से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *