दुष्कर्म के एक आरोपी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म के एक आरोपी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार



(Tehelka uk, rudraprayag)

रुद्रप्रयाग।जनपद रुद्रप्रयाग में राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस को हस्तांतरित हुए दुष्कर्म के अभियोग को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने मामले की विवेचना के आदेश कोतवाली रुद्रप्रयाग में नियुक्त महिला उपनिरीक्षक से किये जाने के निर्देश जारी किये गये। विवेचक द्वारा विवेचना ग्रहण कर पूर्व विवेचक द्वारा की गयी कार्यवाही का पुनरावलोकन कर व तथ्यों के आधार पर जांच प्रारम्भ की गयी। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के प्रभावी पर्यवेक्षण में इस अभियोग के सफल निस्तारण हेतु कोतवाली रुद्रप्रयाग के स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों में दबिश देकर दिनांक 03 सितम्बर 2023 की सांयकाल एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।


*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* 


भगवान सिंह पुत्र श्री राम सिंह, निवासी ग्राम धारकुड़ी, पोस्ट कोट बांगर, जिला रुद्रप्रयाग (उम्र 39 वर्ष) 


जनपद पुलिस के स्तर से अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

  • Related Posts

    24 अद्धे व 3 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद,नशे के खिलाफ अभियान में रुद्रप्रयाग पुलिस को सफलता

    रुद्रप्रयाग जनपद में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 मार्च को कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने चौकी दुर्गाधार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को…

    त्योहारों पर सुरक्षा का सख्त पहरा, रुद्रप्रयाग पुलिस का रात्रि गश्त अभियान तेजसंदिग्ध गतिविधियों पर नजर, हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

    आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए द्वारा व्यापक स्तर पर रात्रिकालीन गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *