रतुड़ा इंटर कॉलेज के पास सड़क पर पलटा एक वाहन, घायलों को पुलिस व फायर सर्विस द्वारा भिजवाया गया अस्पताल

रतूडा इंटर कॉलेज के पास सड़क पर पलटा एक वाहन, घायलों को पुलिस व फायर सर्विस द्वारा भिजवाया गया अस्पताल।



(Tehelka uk)

रुद्रप्रयाग।सड़क पर पलट गया था वाहन, जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने वाहन में सवार रहे व्यक्तियों का किया रेस्क्यू, घायलों को पुलिस व फायर सर्विस के वाहन से भिजवाया गया अस्पताल,आज दिनांक 18 अगस्त 2023 को तकरीबन सवा तीन बजे रतूड़ा इंटर कालेज के पास एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन संख्या यूके 11 पीए 0152 सड़क पर पलट गया था, सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम को प्राप्त होने पर चौकी घोलतीर व कोतवाली रुद्रप्रयाग का पुलिस बल तथा फायर सर्विस रतूड़ा की टीमें तत्काल मौके पर पहुॅंची। 



राह चल रहे अन्य लोगों व स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस व फायर सर्विस टीम द्वारा वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इस वाहन में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से 07 लोगों को हल्की चोटें आयी हैं, इनको पुलिस व फायर सर्विस के वाहन से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया है, सभी की स्थिति सामान्य है। यह वान देहरादून से थराली (जिला चमोली) के लिए जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग ने स्वयं जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

  • Related Posts

    अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरा इको वाहन, तीन की मौत, पांच घायल,शादी समारोह से लौट रहे थे वाहन सवार..

    रुद्रप्रयाग। जखोली क्षेत्र के अर्जुन बैंड के समीप रविवार दोपहर एक इको वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच…

    रुद्रप्रयाग से तीन निरीक्षकों का तबादला, पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में दी गई भावभीनी विदाई..

    मनोज नेगी का उत्तरकाशी, मुकेश चौहान और राकेश कुमार का देहरादून हुआ स्थानांतरण रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और प्रशासनिक आवश्यकताओं के तहत जनपद रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरा इको वाहन, तीन की मौत, पांच घायल,शादी समारोह से लौट रहे थे वाहन सवार..

    अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरा इको वाहन, तीन की मौत, पांच घायल,शादी समारोह से लौट रहे थे वाहन सवार..

    रुद्रप्रयाग से तीन निरीक्षकों का तबादला, पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में दी गई भावभीनी विदाई..

    रुद्रप्रयाग से तीन निरीक्षकों का तबादला, पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में दी गई भावभीनी विदाई..

    कंडारा मोटर मार्ग पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा बोलेरो, चार की मौत, छह घायल

    कंडारा मोटर मार्ग पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा बोलेरो, चार की मौत, छह घायल

    रुद्रप्रयाग में 21 अभ्यर्थियों का होमगार्ड में चयन, तीन पद रह गए रिक्त,

    रुद्रप्रयाग में 21 अभ्यर्थियों का होमगार्ड में चयन, तीन पद रह गए रिक्त,

    पत्नी पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई गंभीर धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    पत्नी पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई गंभीर धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    बर्फबारी के बाद केदारनाथ में बढ़ी रौनक, 19 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ने की उम्मीद, ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट..

    बर्फबारी के बाद केदारनाथ में बढ़ी रौनक, 19 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ने की उम्मीद, ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट..