112 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस की एस0ओ0जी0 ने किया गिरफ्तार*

112 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस की एस0ओ0जी0 ने किया गिरफ्तार।

 (Tehelka uk.rudraprayag)

रुद्रप्रयाग।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025“ को सफल बनाने हेतु नशा का काला कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद की एस0ओ0जी0 सहित सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। प्राप्त दिशा निर्देशों के क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग की एस0ओ0जी0 द्वारा नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध प्रभावी मुखबिर तन्त्र विकसित कर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस की एस0ओ0जी0 द्वारा एक व्यक्ति को 112 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है जहॉ से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेज दिया गया है।

*अभियुक्त का विवरण :-* 

गिरीश रावत, पुत्र श्री फते सिंह रावत, ग्राम राड़ी, पो0 पठालीधार, जिला रुद्रप्रयाग।

*पुलिस टीम का विवरण :-*

1. निरीक्षक श्री मनोज नेगी, प्रभारी एस0ओ0जी0, रुद्रप्रयाग

2. आरक्षी महेन्द्र सिंह, एस0ओ0जी0 रुद्रप्रयाग

3 आरक्षी रविन्द्र सिंह, एस0ओ0जी0 रुद्रप्रयाग

सप्ताह भर के अन्दर चरस के साथ जनपद पुलिस द्वारा दूसरी गिरफ्तारी की गयी है। कुछ दिनों पूर्व भी जनपद पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की आमजनमानस से अपील है कि नशे के विरुद्ध मुहिम में हमारा सहयोग प्रदान करें, आपके आस-पास नशे का कारोबार करने वालों की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन पर दें, पुलिस के स्तर से आपका नाम गुप्त रखा जायेगा। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा निरन्तर जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, आम जनमानस को जागरुक करने के साथ ही उनसे नशे का कारोबार करने वालों की सूचना दिये जाने की अपील भी की जा रही है। साथ ही नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस के स्तर से पैनी नजर रखी जा रही है। 

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…