कर्तव्य की बेदी पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले प्रदीप रावत, चौकी प्रभारी पीपलकोटी को उनके पैतृक घाट काकड़ागाड़ में दी गयी आखिरी विदायी।

कर्तव्य की बेदी पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले  प्रदीप रावत, चौकी प्रभारी पीपलकोटी को उनके पैतृक घाट काकड़ागाड़ में दी गयी आखिरी विदायी।



(Tehelka uk .rudraprayag)

रुद्रप्रयाग।विगत दिवस जिला चमोली के कोतवाली चमोली क्षेत्रान्तर्गत नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सीवेज ट्रीटमेंट प्लाण्ट में विद्युत करण्ट फैलने से अपने कर्तव्य निर्वहन में मौजूद उपनिरीक्षक श्री प्रदीप रावत, चौकी प्रभारी पीपलकोटी, कोतवाली चमोली, जिला चमोली की असामयिक मृत्यु हो गयी थी। 



मूलरूप से ग्राम उथिण्ड, पो0 परकण्डी, थाना ऊखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग के निवासी श्री प्रदीप रावत का पार्थिव शरीर कल रात्रि उनके पैतृक निवास स्थान पर पहुंच गया था। आज प्रातः काल उनके पैतृक घाट काकड़गाड़ में राजकीय सम्मान के साथ उनका अन्तिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार द्वारा अपने साथी को आखिरी विदायी दी गयी। 

ईश्वर पवित्र आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व दुःख की इस घड़ी में परिजनों को असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

आखिरी विदायी के गमगीन अवसर पर पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस उपाधीक्षक, रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक, ऑपरेशन्स श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन, प्रतिसार निरीक्षक गणेश लाल, थाना प्रभारी अगस्त्यमुनि सदानन्द पोखरियाल, थानाध्यक्ष ऊखीमठ राजीव चौहान, उनके परिजनों, स्थानीय जनमानस व स्थानीय जनप्रतिनिधिगण ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर आखिरी विदायी दी गयी। 

  • Related Posts

    आदमखोर बाघ के आतंक के 100 वर्ष: गुलाबराय में इतिहास को किया याद, 15 मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

    रुद्रप्रयाग, 26 जुलाई। रुद्रप्रयाग के ऐतिहासिक गुलाबराय में रविवार को आदमखोर बाघ के आतंक के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कलश लोक संस्कृति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से…

    केदारनाथ धाम में बुजुर्ग श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर

    रुद्रप्रयाग/केदारनाथ, 26 जुलाई। केदारनाथ धाम में दर्शन के दौरान रविवार को एक बुजुर्ग तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *