उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय

उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय।

(तहलका यूके रुद्रप्रयाग)

• श्री बदरीनाथ- केदारनाथ यात्रा का योगी आदित्यनाथ को आमंत्रण दिया।• बीकेटीसी की लखनऊ तथा फतेहपुर स्थित परिसंपत्तियों के संरक्षण के लिए योगी आदित्यनाथ से चर्चा की।

रुद्रप्रयाग 11 जून।श्री बदरीनाथ – केदारनाथ समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शनिवार देर शाम  लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें बदरीनाथ व केदारनाथ की यात्रा का आमंत्रण दिया। अजेंद्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश में स्थित बीकेटीसी की संपत्तियों के संरक्षण को लेकर भी चर्चा की। 

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में चल रहे पुनर्निर्माण के कार्यों की जानकारी दी। 

अजेंद्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश के अमीनाबाद तथा फतेहपुर में स्थित बीकेटीसी की संपत्तियों के सरंक्षण में सहयोग का अनुरोध भी किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर लखनऊ तथा फतेहपुर के जिला प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई शुरू करते हुए रविवार को ही मौके पर पहुंच कर बीकेटीसी की संपत्तियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने तत्काल बीकेटीसी से भी परिसंपत्तियों के अभिलेख मांगे हैं। ताकि उचित कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

उधर, रविवार को अजेंद्र ने भी लखनऊ के अमीनाबाद स्थित बीकेटीसी की परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इस दौरान अजेंद्र ने बीकेटीसी की संपत्तियों को संरक्षण के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार भी व्यक्त किया।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…