सूबे के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने यात्रा व्यवस्थाओ को लेकर मीडिया से की वार्ता

 सूबे के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने यात्रा व्यवस्थाओ को लेकर मीडिया से की खास वार्ता।

(रिपोर्ट: भूपेन्द्र भण्डारी तहलका यूके/रूद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग:  जनपद रुद्रप्रयाग के दो दिवसीय भ्रमण के दौरान प्रदेश के पशुपालन,दुग्ध विकास एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने केदारनाथ यात्रा मार्ग में विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ.विशाखा अशोक भदाणे तथा संबंधित अधिकारियों के साथ गौरीकुंड से छौड़ी तक पैदल निरीक्षण कर जायजा लिया 

                     निरीक्षण के दौरान गौरीकुंड घोडा पडाव में घोडा खच्चरों के लिए बनाई गई चरहियों में समुचित सफाई व्यवस्था एवं निरंतर गरम पानी उपलब्ध न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सुलभ इंटरनेशनल,जल संस्थान एवं पशुपालन विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिए ,वहीं मंत्री द्वारा अधिकारीयो को निर्देश दिये गये कि यात्रा मार्ग में बिना पंजीकरण,कमजोर व अनफिट घोडा खच्चरों का संचालन किसी भी दशा में न होने चाहिए lयदि किसी के द्वारा ऐसे घोड़े खच्चरों का संचालन किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही की जाए,निरीक्षण के दौरान मंत्री द्वारा घोडा खच्चर संचालकों एवं तीर्थ यात्रियों से राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में भी वार्ता करते हुए फीडबैक ली गई सभी लोगों ने यात्रा व्यवस्थाओ पर संतुष्टि जताई,जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि घोडा खच्चर संचालकों द्वारा चरहियों में जूते चप्पल धोए जा रहे हैं जिससे कि पानी गंदा हो रहा है,ऐसे घोड़ा खच्चर संचालकों पर चालान की कार्यवाही की जाए तथा चेतावनी बोर्ड लगाया जाए ,वहीं एन एच के अधिकारीयो को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग के जिन स्थानों पर गड्ढे हैं उन्हें तत्काल ठीक किया जाए lसाथ ही सोनप्रयाग से गौरीकुंड के मध्य जिन स्थानों में मार्ग खराब है उन्हें ठीक किया जाये.

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार,मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल,युवा मोर्चा पौड़ी प्रभारी विकास डिमरी,सभासद सुरेन्द्र रावत,भूपेंद्र बिष्ट,अनूप सेमवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…