तुंगनाथ-चोपता मार्ग पर चल रहे अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई

तुंगनाथ-चोपता मार्ग पर चल रहे अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई।

(तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

ऊखीमठ।जनपद में किसी भी क्षेत्र में किसी भी तरह से कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण पर कड़ी निगरानी रखने एवं अतिक्रमण होने की स्थिति मेें उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तुंगनाथ-चोपता मार्ग पर चल रहे अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए हैं। जिला प्रशासन को कुछ समय पहले इसकी शिकायत मिली थी। गुरुवार को अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ समेत संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण ध्वस्त किया।

उप जिलाधिकारी  ने बताया कि स्थानीय लोगों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से तुंगनाथ यात्रा मार्ग पर अतिक्रमण की बात सामने आयी थी। जिस पर जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच होने पर राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र दैड़ा के प्रदीप सिंह के पास मौके पर निर्माण कार्य के लिए उचित दस्तावेज नहीं पाए गए, न तो भूमि उनके नाम पर थी न ही पट्टा आवंटित था। उन्होंने अवगत कराया कि गुरुवार को स्थानीय राजस्व उपनिरीक्षक समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया है। साथ ही स्थानीय लोगों को सचेत किया गया कि सैंच्युरी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निमार्ण कार्य वर्जित है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि मक्कू ग्राम के आलम सिंह का भी अतिक्रमण के विरूद्ध चालान किया गया

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…