केदारनाथ धाम में बुजुर्ग श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ, 26 जुलाई। केदारनाथ धाम में दर्शन के दौरान रविवार को एक बुजुर्ग तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए यात्री को हेलीकॉप्टर के माध्यम से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, बिहार निवासी 66 वर्षीय राम प्रकाश यादव केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें विवेकानंद हॉस्पिटल, केदारनाथ पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने यात्री का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार दिया, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने और स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और रेस्क्यू टीम के समन्वय से हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कर मरीज को एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

केदारनाथ यात्रा के दौरान ऊंचाई, मौसम और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को देखते हुए प्रशासन द्वारा चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाओं को लगातार सक्रिय रखा गया है। धाम में स्वास्थ्य विभाग, रेस्क्यू टीम और हेलीकॉप्टर सेवाएं 24 घंटे मुस्तैद हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तीर्थयात्रियों को तत्काल राहत और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर आने से पहले स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं और यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की शारीरिक परेशानी होने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या रेस्क्यू टीम से संपर्क करें, जिससे समय रहते उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित