क्रेशर प्लांट की जांच में सामने आईं अनियमितताएं। एडीएम ने अधिकारियों को सौंपी संयुक्त जांच की जिम्मेदारी

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के पोंडार मानसूना स्थित क्रेशर प्लांट का शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ऊखीमठ सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण में क्रेशर प्लांट के संचालन से संबंधित विभिन्न स्तरों पर व्यापक कमियां और संभावित अनियमितताएं सामने आईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को संयुक्त रूप से विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ज्येष्ठ खान अधिकारी रुद्रप्रयाग, तहसीलदार ऊखीमठ तथा खान निरीक्षक को संयुक्त टीम बनाकर पूरे प्रकरण की गहन जांच करने और नियमानुसार विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में सभी पहलुओं का बारीकी से परीक्षण किया जाए और निर्धारित मानकों के अनुरूप रिपोर्ट तैयार की जाए।

अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने स्पष्ट किया कि यदि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, नियमों का उल्लंघन अथवा खनन संबंधी प्रावधानों की अवहेलना पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में खनन गतिविधियों की नियमित निगरानी की जा रही है और नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर त्रियुगीनारायण के सीमांत विद्यालय में विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, 125 ट्रैकसूट वितरित..

    रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र त्रियुगीनारायण स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान…

    राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में हॉर्टिकल्चर छात्रों ने उठाई आवाज,शिक्षकों की कमी के बीच दो अतिरिक्त प्राध्यापक पदों की मांग..

    रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में संचालित चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स हॉर्टिकल्चर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी का मामला उठाते हुए अतिरिक्त प्राध्यापक पद सृजित करने की मांग की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *