घास लेने गई मां, पीछे जंगल पहुंचा बच्चा हुआ गायब, रुद्रप्रयाग के बाडव गांव में घटना से दहशत, तलाश जारी।

रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक चार वर्षीय मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बताया जा रहा है कि गांव बाडव निवासी महिला दोपहर के समय जंगल में घास लेने गई थी, इसी दौरान उसका छोटा बेटा चुपचाप उसके पीछे-पीछे जंगल की ओर निकल गया। महिला को इस बात की भनक तक नहीं लगी और जब वह घर लौटी तो बच्चा कहीं नजर नहीं आया।
परिजनों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया गया। जिला प्रशासन को भी सूचना दी गई, जिसके बाद वन विभाग और एसडीआरएफ की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया।
अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस, वन विभाग और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने आसपास के जंगलों और संभावित इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घटना के बाद पूरे गांव में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है, वहीं परिजन बच्चे की सकुशल वापसी की उम्मीद में लगातार तलाश में जुटे हैं।

  • Related Posts

    रात के अंधेरे में प्रशासन का बड़ा एक्शन प्लान,चारधाम यात्रा से पहले हर व्यवस्था की पड़ताल

    रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026 को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए रुद्रप्रयाग प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के…

    चारधाम यात्रा 2026 के लिए उत्तराखंड पूरी तरह तैयार–सतपाल महाराज,यात्रियों से पंजीकरण और नियमों का पालन करने की अपील

    रुद्रप्रयाग।उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री Satpal Maharaj ने चारधाम यात्रा 2026 को लेकर प्रदेश सरकार की तैयारियों को पूर्ण बताते हुए कहा है कि इस बार यात्रा को सुगम, सुरक्षित और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *