केदारनाथ यात्रा से पहले पुलिस अलर्ट मोड में,संचार तंत्र मजबूत, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी कड़ी निगरानी,हाईटेक सुरक्षा में होगी इस बार केदारनाथ यात्रा, 181 कैमरे, ड्रोन और पीए सिस्टम से यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता..

आगामी केदारनाथ धाम यात्रा को देखते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। धाम के कपाट खुलने में अब मात्र 19 दिन शेष हैं, ऐसे में सुरक्षा और संचार व्यवस्थाओं को युद्धस्तर पर मजबूत किया जा रहा है। एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में पुलिस दूरसंचार टीम, उपनिरीक्षक कपिल नैथानी के नेतृत्व में केदारनाथ पहुंचकर पूरे पैदल मार्ग और धाम क्षेत्र में वायरलेस संचार तंत्र को पुनः सक्रिय करने में जुटी है। ट्रायल के तौर पर यात्रा मार्ग पर स्थापित होने वाली पुलिस चौकियों को वायरलेस सिस्टम से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि बर्फबारी के बीच भी रुद्राप्वाइंट के पास वायरलेस सेट स्थापित कर जिला नियंत्रण कक्ष से सफल संपर्क स्थापित कर लिया गया है। इसके अलावा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सैटेलाइट फोन के माध्यम से भी संचार प्रणाली को मजबूत किया गया है।

हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनने वाली इस यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए इस बार आधुनिक तकनीकों का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। पूरे यात्रा मार्ग और केदारनाथ धाम क्षेत्र में 181 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि 21 प्रमुख स्थानों पर पीए सिस्टम के जरिए श्रद्धालुओं को समय-समय पर आवश्यक सूचनाएं दी जाएंगी। संचार व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए 30 स्थिर और 100 हैंडहेल्ड वायरलेस सेट भी पुलिस बल को उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे हर परिस्थिति में त्वरित संवाद संभव हो सके।

इसके साथ ही इस वर्ष पहली बार 6 ड्रोन कैमरों के माध्यम से सोनप्रयाग, गुप्तकाशी और जिला मुख्यालय समेत संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी रखी जाएगी। ड्रोन का उपयोग भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक मैनेजमेंट और जरूरत पड़ने पर रेस्क्यू ऑपरेशन में भी किया जाएगा। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है कि इन सभी आधुनिक संसाधनों के समन्वित उपयोग से केदारनाथ यात्रा को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारू बनाया जा सके, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *