केदारनाथ में लापता 5 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने ढूंढा, परिजनों से मिलाया तो छलक उठी आंखें

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में मंगलवार को उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला जब पुलिस ने एक लापता मासूम को उसके परिजनों से मिलवाया। जानकारी के अनुसार, कोलकाता से केदारनाथ दर्शन के लिए आए श्रद्धालु गोपाल नन्दन का 5 वर्षीय बेटा अभिजीत नन्दन, जो बोलने में असमर्थ है, मंदिर परिसर में भीड़ के दौरान परिजनों से बिछड़ गया। पिता ने अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस सहायता केंद्र में सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक केदारनाथ राजीव चौहान, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरक्षी नरेन्द्र शुक्ला ने तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने मंदिर क्षेत्र और आसपास के मार्गों पर यात्रियों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की। काफी खोजबीन के बाद पुलिस को बच्चा रोते हुए मिला। टीम ने बच्चे को प्यार से शांत कराया और पुलिस सहायता केंद्र ले जाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

अपने खोए हुए बेटे को देखकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। कोलकाता निवासी परिवार ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और उनकी तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि केदारनाथ पुलिस ने जो मानवीय संवेदनशीलता दिखाई, वह सराहनीय है। परिवार ने दर्शन के बाद पुलिस टीम को धन्यवाद देते हुए अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान किया।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *