परकंडी गांव में भालू का आतंक, चारा लेने गई महिला पर हमला – सिर में गंभीर चोट, हायर सेंटर रेफर

रुद्रप्रयाग। जनपद के ऊखीमठ ब्लॉक के परकंडी गांव में मंगलवार सुबह एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, परकंडी ग्राम निवासी गौरा देवी पत्नी शक्ति सिंह सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच अपने खेतों में चारा पत्ति के लिए गई थीं, तभी झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह महिला को भालू के चंगुल से छुड़ाया और तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने सिर में गहरी चोट के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है, जहाँ उनका सिटी स्कैन किया जाएगा। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जंगली जानवरों की गतिविधि बढ़ी हुई है। ग्राम प्रधान परकंडी ने बताया कि गांववासी दिन में भालू और गुलदार से तो रात में जंगली सूअरों के आतंक से परेशान हैं। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और गांव के आसपास निगरानी बढ़ाई जाए। गांव में भालू के दिनदहाड़े हमले से लोगों में भारी दहशत है, खासकर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग खेतों में जाने से डर रहे हैं।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण