एसएसपी पौड़ी आईपीएस लोकेश्वर सिंह का इस्तीफा, संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ चयन।

(tehelka uk न्यूज रुद्रप्रयाग)
रुद्रप्रयाग । उत्तराखंड पुलिस सेवा के प्रतिभाशाली आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में पौड़ी जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में कार्यरत लोकेश्वर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका चयन संयुक्त राष्ट्र (UN) से संबद्ध एक अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है, जहां वे Institutional Integrity, Peacebuilding और Sustainable Development जैसे वैश्विक उद्देश्यों पर कार्य करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएस लोकेश्वर सिंह ने पुलिस मुख्यालय और राज्य सरकार को अपने त्यागपत्र के अनुमोदन हेतु औपचारिक आवेदन प्रस्तुत कर दिया है। अनुमोदन मिलने के बाद वे उत्तराखंड कैडर से कार्यमुक्त होकर इस नई अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी को संभालेंगे। यह चयन एक अत्यंत प्रतिस्पर्धी वैश्विक प्रक्रिया के माध्यम से हुआ है, जिसमें विश्वभर के योग्य अधिकारियों ने भाग लिया था।

साल 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी लोकेश्वर सिंह ने पिछले 11 वर्षों में उत्तराखंड पुलिस के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं और वर्तमान में पौड़ी जिले की पुलिस व्यवस्था का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं।

उनकी नई नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत करियर की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, बल्कि यह उत्तराखंड और देश दोनों के लिए गौरव का क्षण है। संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध इस संगठन में उनकी भूमिका भारत की उपस्थिति और योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगी।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण