अगस्त्यमुनि गंगानगर के पास व्यक्ति के नदी में छलांग लगाने की सूचना, रेस्क्यू टीमें रवाना

जनपद रूद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्षेत्र अंतर्गत गंगानगर के समीप एक व्यक्ति द्वारा नदी में छलांग लगाए जाने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र रूद्रप्रयाग को आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को सायं 06:36 बजे पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से कॉलर चन्द्र प्रकाश नेगी द्वारा दूरभाष पर इस घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र ने तत्परता दिखाते हुए एसडीआरएफ, डीडीआरएफ एवं जल पुलिस की टीमों को तत्काल मौके के लिए रवाना कर दिया। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है। फिलहाल इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है, विस्तृत तथ्य प्राप्त होने पर पृथक से सूचना जारी की जाएगी।

  • Related Posts

    फसलों पर जंगली जानवरों का कहर…कमलेश उनियाल की पहल से गांव में खिंची सोलर सुरक्षा रेखा, काश्तकारों में जगी उम्मीद।

    रुद्रप्रयाग जनपद के नजदीकी जयमंडी गांव में जंगली जानवरों से परेशान किसानों को अब राहत मिलने लगी है। फसलों की सुरक्षा के लिए गांव के चारों ओर सोलर फेंसिंग लगा…

    क्या इस यात्रा सीजन में खुलेगा केदारनाथ-बदरीनाथ लिंक पुल? डीएम ने दिया संकेत

    जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि केदारनाथ हाईवे से टनल के माध्यम से बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल को जल्दबाज़ी में यातायात के लिए नहीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *