क्या इस यात्रा सीजन में खुलेगा केदारनाथ-बदरीनाथ लिंक पुल? डीएम ने दिया संकेत

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि केदारनाथ हाईवे से टनल के माध्यम से बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल को जल्दबाज़ी में यातायात के लिए नहीं खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए प्रशासन कोई भी निर्णय पूरी तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि पुल का कुछ हिस्सा अभी निर्माणाधीन है, जिसे पूर्ण किया जाना बाकी है। इसके पश्चात पुल का विस्तृत सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा और साइड ड्रेसिंग सहित सभी सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पुल पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं हो जाता, तब तक इसे यातायात के लिए चालू नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रशासन किसी भी प्रकार की जल्दबाज़ी में निर्णय लेने के पक्ष में नहीं है, क्योंकि यह सीधे तौर पर यात्रियों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। जिलाधिकारी के अनुसार, प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि पुल तकनीकी रूप से पूरी तरह सुरक्षित और मानकों के अनुरूप तैयार हो।

जिलाधिकारी ने उम्मीद जताई कि मौजूदा यात्रा सत्र के अंत तक पुल को चालू करने की स्थिति बन सकती है, लेकिन यह तभी संभव होगा जब निर्माण कार्य पूर्ण होने के साथ-साथ सेफ्टी ऑडिट भी संतोषजनक रूप से पूरा हो जाए। उन्होंने दोहराया कि पुल को तभी यातायात के लिए खोला जाएगा जब वह 100 प्रतिशत सुरक्षित पाया जाएगा।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित