मौसम की मेहरबानी से पहाड़ों में बहार, बर्फ देखने उमड़े सैलानी,लम्बे इंतजार के बाद बरसी राहत, बर्फबारी से चमका शीतकालीन पर्यटन।

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लम्बे इंतजार के बाद हुई बारिश और बर्फबारी ने जनजीवन को बड़ी राहत दी है। जहाँ एक ओर इस मौसम बदलाव से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं दूसरी ओर शीतकालीन पर्यटन को भी नई संजीवनी मिली है। लम्बे समय से बारिश न होने के कारण काश्तकारों की फसलों पर संकट गहराता जा रहा था और पर्यटन व्यवसाय भी लगभग ठप पड़ा हुआ था, लेकिन अब मौसम की मेहरबानी से हालात तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं।

जनपद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मिनी स्वीजरलैंड कहे जाने वाले चोपता-दुगलबिठ्ठा, घिमतोली, कार्तिक स्वामी, खंडपतिया सहित अन्य ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक पहुँच रहे हैं। बर्फ से ढकी वादियों और पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद लेने के लिए लोग परिवार और दोस्तों के साथ इन स्थलों पर पहुंचकर जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। इससे होटल, ढाबा, टैक्सी, होमस्टे और अन्य पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को भी अच्छा रोजगार मिलने लगा है।

गौरतलब है कि शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए सरकार और पर्यटन विभाग लगातार प्रयास कर रहे थे, लेकिन मौसम अनुकूल न होने के कारण पर्यटकों की संख्या बेहद कम रही। अब बारिश और बर्फबारी के बाद न सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य निखर कर सामने आया है, बल्कि शीतकालीन पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में भी नई उम्मीद जगी है। मौसम में आए इस बदलाव को पहाड़ों के लिए वरदान माना जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में पर्यटन गतिविधियों के और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

  • Related Posts

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से आए विस्तारक…

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के तहत निर्मित पुल-सुरंग मार्ग का अवलोकन किया। करीब 156 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…