शराब तस्करी कर रहे 4 नेपाली व 1 स्थानीय सहित कुल 5 अभियुक्तों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रुद्रप्रयाग। जनपद में प्रचलित श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अवैध तरीके से शराब का भण्डारण, विक्रय, तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा निरन्तर रुप से प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, आज दिनांक 22.05.2025 को सोनप्रयाग पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान यात्रा मार्ग पर दो नेपाली महिलाओं तथा तीन नेपाली पुरुषों सहित कुल पांच नेपाली अभियुक्त/अभियुक्ताओं को दो वाहनों क्रमश: बुलेट वाहन संख्या CH 01CV 9369 तथा स्कूटी वाहन संख्या UK 07 FS 8122 में 43 बोतल व 26 अद्धे अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को सीज किया गया है।
अभियुक्तगणों का विवरण
1- बसन्ती शाही, पत्नी दीपेन्द्र शाही, निवासी कालीकोट कर्णाली प्रदेश। हाल त्रियुगीनारायण पैदल मार्ग, थाना सोनप्रयाग
2- सुशीला पत्नी युवराज निवासी छापरे नगरपालिका, तिल्लागुफा वार्ड 07, आँचल व प्रदेश कर्णाली, नेपाल। उम्र-29 वर्ष
3- अमन पुत्र सूरज निवासी बेलनी रुद्रप्रयाग। उम्र 23 वर्ष।
4- युवराज पुत्र भीम बहादुर बिष्ट, छाबरिया, जिला कालीकोट, आँचल तिल्ला कर्णनाली प्रदेश, नेपाल। उम्र-22 वर्ष
5- टक बहादुर शाही, पुत्र मोनवीर शाही, निवासी कालीकोट नगर पालिका तिलगुफा, नेपाल। उम्र-39 वर्ष।
पुलिस टीम का विवरण
1.उपनिरीक्षक रघुबीर सिंह
2.संदीप झिंकवाण
3.आरक्षी धर्मवीर सिंह
4.आरक्षी सुल्तान

  1. आरक्षी शुभम
  2. महिला होमगार्ड कल्पना
    जनपद पुलिस के स्तर से अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी है।
    प्रचलित यात्रा अवधि में अब तक जनपद पुलिस के स्तर से आबकारी अधिनियम के तहत कुल 12 मुकदमे दर्ज कर 895 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है तथा 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है व शराब परिवहन में प्रयुक्त हुए 05 वाहन सीज किये गये हैं।
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *