केदारनाथ धाम के पीछे की पहाड़ी में टूटा ग्लेशियर। देखकर थमी रह गई लोगों की सांसे आंशिक हिमस्खलन से किसी भी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं

केदारनाथ धाम के पीछे की पहाड़ी में टूटा ग्लेशियर। देखकर थमी रह गई लोगों की सांसे,आंशिक हिमस्खलन से किसी भी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं।



(तहलका यूके न्यूज रुद्रप्रयाग)

गुरुवार 22 सितम्बर को श्री केदारनाथ मंदिर परिसर से करीब 03 से 04 कि.मी. पीछे स्थित पहाड़ी पर आंशिक हिमस्खलन से किसी भी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई है।



           जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने स्पष्ट करते हुए बताया कि हिम-स्खलन आंशिक था जिससे जानमाल की किसी भी प्रकार की क्षति नहीं हुई है और न ही मंदाकिनी एवं सरस्वती नदी के जल स्तर में किसी तरह की वृद्धि हुई है। उक्त घटना को देखते हुए धाम में तैनात एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस बल, डीडीआरएफ व यात्रा मैनेजमेंट फोर्स को सतर्कता बरतने के साथ ही निरंतर हिमालयी चोटियों व नदियों के जल स्तर पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि सचिव आपदा प्रबंधन को उक्त हिम-स्खलन के अध्ययन करने हेतु शासन स्तर से टीम गठन करने के लिए पत्र लिखा गया है।

  • Related Posts

    केदारनाथ में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ का शिकंजा,बिना सत्यापन व पहचान पत्र के 15 लोगों पर कार्रवाई।

    रुद्रप्रयाग । केदारनाथ धाम की सुरक्षा, पवित्रता और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान चलाया गया। यात्रा मजिस्ट्रेट…

    टीईटी और पेंशन के मुद्दे पर शिक्षक एकजुट,जिला मुख्यालय में सरकार के खिलाफ बुलंद हुई आवाज..

    रुद्रप्रयाग, 18 जुलाई। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में शिक्षकों ने आरटीई अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *