तूफान से जंगल की आग गांव पहुंची, हादसा टला

 तूफान से जंगल की आग गांव पहुंची, हादसा टला।



भूपेन्द्र भण्डारी/तहलका यूके न्यूज रुद्रप्रयाग

गांव में आग की खबर आने पर फायर सर्विस की टीम गांव पहुंची
रुद्रप्रयाग।
नगरासू क्षेत्र में तूफान के चलते जंगल की आग गांव में पहुंची, सुक्र है कि यहां गौशाला में कुछ मवेशी हल्के झुलसे और बड़ा नुकसान होने से बच गया। यदि घटना रात की होती तो बड़ी क्षति हो सकती थी। इधर, सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गई।


जानकारी के मुताबिक नगरासू धारमां तोक में जंगल की आग तेज तूफान के साथ धारमां तोक आ गई। इस बीच विक्रम सिंह की गौशाला में कुछ मवेशी आग से हल्के झुलस गए। जबकि पास में ही रखे बूसे और गेंहू पर भी आग पकड़ने लगी। इस बीच ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया किंतु हवा के चलते आग बुझाने में काफी परेशानियां हुई। इधर, आग की खबर मिलते ही फायर सर्विस का दल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने के काम में जुट गया। देर सांय तक आग पर काबू पाया गया।

  • Related Posts

    केदारनाथ में 2027 के लिए भाजपा टिकट की चर्चाएं शुरू, कई नामों पर मंथन तेज…..

    रुद्रप्रयाग। वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव भले अभी दूर हों, लेकिन केदारनाथ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशियों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज होने…

    7 अगस्त को रुद्रप्रयाग के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद,मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जारी किए आदेश।

    रुद्रप्रयाग । भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 7 अगस्त को जनपद रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र से अति तीव्र वर्षा होने की संभावना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *