तुंगनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं का एडीजी ने लिया जायजा, पुलिस प्रशासन अलर्ट,एडीजी ने परखी व्यवस्थाएं।

जनपद रुद्रप्रयाग स्थित तृतीय केदार भगवान श्री तुंगनाथ धाम में इन दिनों देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। चारधाम यात्रा के साथ तुंगनाथ धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड के अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने आज चोपता से श्री तुंगनाथ मंदिर तक सम्पूर्ण पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने दुर्गम चढ़ाई, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तैनात पुलिस बल की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देवभूमि आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

एडीजी ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि वे यात्रियों के साथ शालीन, विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार करें, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण का अनुभव हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तुंगनाथ धाम के स्थानीय पुरोहितों, व्यापारियों एवं देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं से भी संवाद स्थापित किया और व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक प्राप्त किया। साथ ही स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा भी दिलाया।

तुंगनाथ यात्रा के सुरक्षित, व्यवस्थित एवं निर्बाध संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एडीजी ने प्रभारी निरीक्षक ऊखीमठ मनोज नेगी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन, मंदिर समिति एवं अन्य हितधारकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण हेतु सुव्यवस्थित क्यू मैनेजमेंट लागू करने तथा श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु सुगमता से बाबा तुंगनाथ के दर्शन कर सके।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण