बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, मंदिरों के सौंदर्यीकरण व ढांचागत विकास के कार्यों में सहयोग की मांग की।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, मंदिरों के सौंदर्यीकरण व ढांचागत विकास के कार्यों में सहयोग की मांग की।



(Tehelka uk)

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बुधवार को  नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट की। इस दौरान उन्होंने वित्त मंत्री से मंदिरों के सौंदर्यीकरण व ढांचागत विकास के कार्यों में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से सहयोग का अनुरोध किया।


आज नॉर्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री से भेंट के दौरान अजेंद्र ने कहा कि केदारनाथ और बद्रीनाथ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन में मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण के कार्य तेजी से किया जा रहे हैं। उन्होंने मंत्री को अवगत कराया कि बीकेटीसी अपने अधिनस्थ ऐतिहासिक वह पौराणिक महत्व के मंदिरों के विकास के लिए कार्य कर रही है। 


इस क्रम में भगवान केदारनाथ की शीतकालीन पूजा स्थल ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के विस्तारीकरण व सौंदर्यीकरण का कार्य शुरु कर दिया गया है। भगवान शिव और पार्वती के विवाह स्थल के रूप में प्रसिद्ध त्रियुगीनारायण और विश्व में सबसे ऊंचाई पर स्थित शिव मंदिर श्री तुंगनाथ के विकास की योजना भी शीघ्र तैयार की जा रही है। उन्होंने वित्त मंत्री को बदरीनाथ व केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए भी आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया।

  • Related Posts

    केदारनाथ में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ का शिकंजा,बिना सत्यापन व पहचान पत्र के 15 लोगों पर कार्रवाई।

    रुद्रप्रयाग । केदारनाथ धाम की सुरक्षा, पवित्रता और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान चलाया गया। यात्रा मजिस्ट्रेट…

    टीईटी और पेंशन के मुद्दे पर शिक्षक एकजुट,जिला मुख्यालय में सरकार के खिलाफ बुलंद हुई आवाज..

    रुद्रप्रयाग, 18 जुलाई। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में शिक्षकों ने आरटीई अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *