यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही।

यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही।



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा श्री केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के दृष्टिगत यातायात निरीक्षक सहित सभी थाना प्रभारियों को सुगम तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाये रखने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये हैं। इसी के क्रम में आज दिनांक 14.05.2025 को यातायात निरीक्षक श्याम लाल के नेतृत्व में यातायात पुलिस रुद्रप्रयाग द्वारा कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत त्रिजुगीनारायण मोटर मार्ग पर अभियान चलाकर सड़क पर  अनावश्यक रूप से खड़े बेतरतीब वाहनों, नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को क्रेन के माध्यम से टो कर कोतवाली परिसर में ले जाया गया तथा सड़क को खाली करवाकर यातायात को सुचारू किया गया।

श्री केदारनाथ यात्रा के दृष्टिगत सुचारू यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए उक्त कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

आमजनमानस से रुद्रप्रयाग पुलिस की अपील है, कि श्री केदारनाथ यात्रा अवधि में यातायात व्यवस्था बनाये रखने में आवश्यक सहयोग प्रदान करें, अपने वाहनों को  निर्धारित पार्किंगों में ही पार्क करें

  • Related Posts

    केदारघाटी में सुलगता आक्रोश…महिलाएं सड़कों पर, शराब के खिलाफ बड़ा ऐलान

    रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग की केदारघाटी में इन दिनों शराब के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। ग्राम सभा मैखंडा में महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन…

    कानूनी लड़ाई के बाद जीत… अब जनता के बीच नई जिम्मेदारी,अजय वीर सिंह भंडारी ने विकास को दी प्राथमिकता..

    रुद्रप्रयाग । लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिला पंचायत सदस्य अजय वीर सिंह भंडारी ने 8 महीने बाद शपथ ग्रहण कर ली। न्यायालय से राहत मिलने के बाद उन्होंने विधिवत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *