फाटा में आईटीआई की मांग पहुंची मुख्यमंत्री तक,अमित मैखंडी ने पुष्कर सिंह धामी से की भेंट..

रुद्रप्रयाग ।जनपद रुद्रप्रयाग के फाटा क्षेत्र में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खोलने की मांग तेज हो गई है। प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा भाजपा एवं जिला पंचायत सदस्य अमित मैखंडी ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से भेंट कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा और क्षेत्र में आईटीआई की स्थापना की मांग उठाई।

अमित मैखंडी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि फाटा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में युवा तकनीकी शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन क्षेत्र में आईटीआई संस्थान नहीं होने के कारण उन्हें दूर-दराज के शहरों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि फाटा में आईटीआई की स्थापना की जाती है तो स्थानीय युवाओं को तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को प्रस्ताव का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

इस दौरान अमित मैखंडी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि सरकार के सहयोग से जल्द ही फाटा क्षेत्र में आईटीआई की स्थापना का रास्ता साफ होगा, जिससे स्थानीय युवाओं को शिक्षा और स्वरोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर त्रियुगीनारायण के सीमांत विद्यालय में विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, 125 ट्रैकसूट वितरित..

    रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र त्रियुगीनारायण स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान…

    राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में हॉर्टिकल्चर छात्रों ने उठाई आवाज,शिक्षकों की कमी के बीच दो अतिरिक्त प्राध्यापक पदों की मांग..

    रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में संचालित चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स हॉर्टिकल्चर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी का मामला उठाते हुए अतिरिक्त प्राध्यापक पद सृजित करने की मांग की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *