केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालु के खोये हुए पर्स जिसमें कि 50 हजार नगद कैश था, को पुलिस ने ढूंढकर वापस लौटाया।

केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालु के खोये हुए पर्स जिसमें कि 50 हजार नगद कैश था, को पुलिस ने ढूंढकर वापस लौटाया।



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।जनपद रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम यात्रा सकुशल चल रही है। केदारनाथ धाम में प्रतिदिवस लगभग 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के सुगम व सुरक्षित दर्शन कराये जाने के साथ ही उनकी आवश्यक मदद भी की जा रही है। आन्ध्र प्रदेश से आये नरेन्द्र रेड्डी पुत्र मुनि रेड्डी निवासी काकी नगर आन्ध्र प्रदेश जिनका कि पर्स खो गया था, उनके द्वारा अपने खोये पर्स में रुपये 50 हजार नगद कैश होना बताया गया। ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कार्मिकों द्वारा इन श्रद्धालु से वार्ता कर इनके कहां-कहां पर और किन दुकानों इत्यादि में जाने का विवरण प्राप्त करने पर अथक प्रयासों से इनके पर्स को बरामद कर इनके सुपुर्द किया गया। श्रद्धालु ने पुलिस का आभार प्रकट कर अपने गन्तव्य के लिए प्रस्थान किया गया।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *