विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित, 32 शिकायतें हुई दर्ज, 15 का मौके पर हुआ निस्तारण।

विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित, 32 शिकायतें हुई दर्ज, 15 का मौके पर हुआ  निस्तारण।

(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग-  जनपद रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को विकास भवन सभागार में *जन संवाद कार्यक्रम* आयोजित किया जाता है, वहीं आज भी  विभिन्न विभागों से जुड़ी 32 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष समस्याओं को समाधान हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

बता दें कि जन संवाद कार्यक्रम में पहुँचे सुमाड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि निर्माणाधीन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के कारण गांव के आवाजाही के रास्ते बंद हो गए हैं। जिस पर ग्रामीणों ने उक्त समस्या का समाधान करने की मांग की। तो वहीं सारी गांव के दिनेश सिंह ने सारी-चमसील पेयजल योजना से संबंधित जमीन जाँच की माँग उठाई। ईशाला गांव के निवासी बुद्धिबल्लभ थपलियाल ने जिला परिषदीय मार्ग गढ़ीधार तक जोड़ने हेतु पीसीसी मार्ग जोड़ने की मांग की। इसके अलावा सड़क, बिजली,पानी जैसी अन्य शिकायतें भी प्रमुखता से सामने आई।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से आये फरियादीयों द्वारा 32 शिकायतें उठाई, जिनमे से15 का तुरन्त मोके पर ही समाधान कर दिया गया है, साथ सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि *जन संवाद कार्यक्रम* में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर देरी न हो। उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जनमानस की समस्याओं के बारे में शीघ्र जानकारी प्राप्त होती है और सभी विभाग समयबद्ध तरीके से इन समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज *जन संवाद कार्यक्रम* में सड़क, बिजली, पानी और अतिक्रमण से जुड़ी कुछ शिकायतें सामने आईं, जिन पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर समाधान के आदेश दिए गए।

       जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि एल-1 स्तर पर 122 और एल-2 स्तर पर 23 शिकायतें लंबित हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

  • Related Posts

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…

    रुद्रप्रयाग। विकासखंड ऊखीमठ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन घूतू-नागराज-सल्या-तुलंगा मोटर मार्ग का निर्माण निर्धारित समय बीतने के बावजूद पूरा नहीं हो पाया है। सड़क निर्माण में हो…

    सात साल बाद घर लौटा लापता पति, रुद्रप्रयाग पुलिस ने परिजनों से मिलाया..

    रुद्रप्रयाग। रोजगार के सिलसिले में करीब सात वर्ष पहले घर से निकला व्यक्ति आखिरकार अपने परिवार के बीच पहुंच गया। रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए उसे सकुशल बरामद कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…

    सात साल बाद घर लौटा लापता पति, रुद्रप्रयाग पुलिस ने परिजनों से मिलाया..

    सात साल बाद घर लौटा लापता पति, रुद्रप्रयाग पुलिस ने परिजनों से मिलाया..

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…