श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू, भकुंट भैरवनाथ के कपाट कल शनिवार को होंगे शीतकाल हेतु बंद

श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू, भकुंट भैरवनाथ के कपाट कल शनिवार को होंगे शीतकाल हेतु बंद 



(Tehelka uk न्यूज)

श्री केदारनाथ: 10 नवंबर। श्री केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर  प्रात: को शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। इसी क्रम में केदारपुरी में स्थित बाबा केदार के रक्षक द्वारपाल माने जाने वाले भकुंट भैरव नाथ जी के कपाट शनिवार 11 नवंबर  को पूजा-अर्चना व यज्ञ- हवन के पश्चात शीतकाल हेतु अपराह्न तीन बजे बंद हो जायेंगे। इस दौरान केदारनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। शाम 4 बजे फिर से मंदिर को दर्शनों के लिए खोला जाएगा।


श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति  (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ धाम में स्थित बाबा भैरवनाथ जी के कपाट बंद होने के बाद श्री केदारनाथ मंदिर  के कपाट बंद होने तक श्री केदारनाथ यात्रा चलती रहेगी।


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कल शनिवार को दोपहर 12 बजे तक भगवान केदारनाथ के दर्शन होंगे। उसके पश्चात मंदिर की साफ सफाई के बाद मंदिर दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेगा तथा अपराह्न 1 बजे मंदिर समिति के पुजारी, धर्माचार्य, वेदपाठी,  अधिकारीगण एवं तीर्थ पुरोहित भैरवनाथ जी के कपाट बंद करने  हेतु भैरव शिला को प्रस्थान करेंगे।


इस अवसर पर भैरवनाथ जी का आव्हान किया जायेगा। पूजा-अर्चना यज्ञ-हवन के बाद दिन में तीन बजे श्री भैरवनाथ जी के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। तत्पश्चात श्री केदारनाथ मंदिर में चार बजे से दर्शन शुरू हो जायेंगे तथा शाम की आरती पूर्ववत चलती रहेगी।

  • Related Posts

    आगामी केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की व्यवस्थाओं की परख,प्रशासन व विभागों ने किया पैदल यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण…

    आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देश पर 7 व 8 फरवरी को यात्रा मार्ग का विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया…

    कपाट बंद होने के बाद भी तुंगनाथ धाम में पर्यटक,परम्पराओं के उल्लंघन का आरोप, ग्रामीणों का विरोध। प्रशासन बोला—शीतकालीन पर्यटन से बढ़ेगा रोजगार,निगरानी और नियमों का भरोसा

    रुद्रप्रयाग।तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद भी पर्यटकों को भेजे जाने को लेकर अब विरोध तेज हो गया है। मक्कू और पाबजगपुड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *