श्री केदारनाथ धाम यात्रा पूर्व तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने अधीनस्थों के साथ की बैठक।

श्री केदारनाथ धाम यात्रा पूर्व तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने अधीनस्थों के साथ की बैठक।



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग: पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने पुलिस कार्यालय सभागार में इस वर्ष होने वाली श्री केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध में जनपद के सभी पुलिस उपाधीक्षकों, थाना प्रभारियों व शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। सर्वप्रथम उनके द्वारा जनपद में उपलब्ध पुलिस बल की समीक्षा सहित जनपद स्तर पर की गयी अतिरिक्त मांग की थानावार समीक्षा की गयी।सभी थाना प्रभारियों से उनके थाना क्षेत्रान्तर्गत नियुक्त होने वाले पुलिस की आवासीय, भोजनालय व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गयी तथा नियुक्त होने वाले पुलिस बल के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थायें करने के निर्देश दिये गये। साथ ही जनपद पुलिस के पास उपलब्ध संशाधनों, उपकरणों वाहनों के विवरण की समीक्षा कर उनका सदुपयोग करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर उपस्थित फायर सर्विस व पुलिस दूरसंचार से उनकी कार्ययोजना की जानकारी लेते हुए कार्ययोजना के अनुरूप कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। विगत वर्षों के ड्यूटी प्वाइन्टों का वर्तमान परिस्थितियों में मूल्यांकन करते हुए नये ड्यूटी स्थलों का चयन करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। यात्रा में हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर होने वाली ठगी को रोकने हेतु सार्थक प्रयास करने तथा ऐसे कृत्य करने वालों पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। साथ ही ऑपरेशन मर्यादा, कोटपा अधिनियम व उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।



स्पष्ट तौर पर निर्देश दिये गये कि यात्रा के दौरान शराब तस्करी व नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्यवाही की जाये तथा आम जनभावना के दृष्टिगत धाम क्षेत्र में मीट-मांस-मदिरा इत्यादि ले जाने वालों पर प्रभावी कायवाही करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त गतवर्षों की यात्रा ड्यूटियों में नियुक्त रहे प्रभारियों व कार्मिकों से सुझाव लिए गये। 

  • Related Posts

    ग्रामीणों के बीच बढ़ा यूकेडी का जनाधार,रुद्रप्रयाग में यूकेडी ने बढ़ाई चुनावी सक्रियता,भरत सिंह राणा के जनसंपर्क अभियान को मिल रहा समर्थन।

       (भूपेन्द्र भण्डारी/tehelka uk न्यूज, रुद्रप्रयाग) रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी…

    ऑरेंज अलर्ट के चलते रुद्रप्रयाग में कल सभी स्कूल बंदभारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी रहेगा अवकाश

    रुद्रप्रयाग, 27 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा 28 जुलाई को जनपद के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज से अति तेज बारिश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *