श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची माता राजराजेश्वरी एवं श्री बाणासुर जी महाराज।

श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची माता राजराजेश्वरी एवं श्री बाणासुर जी महाराज।



(Tehelka uk)

रुद्रप्रयाग: 3 सितंबर। केदारनाथ क्षेत्र लमगोंडी ( गुप्तकाशी) से माता राज राजेश्वरी एवं शिव भक्त बाणासुर महाराज की डोली श्री केदारनाथ धाम सहित पंचकेदार श्री ओंकारेश्वर  मंदिर उखीमठ, सिद्धपीठ कालीमठ के दर्शनों के पश्चात आज  श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुची जहां श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति  मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि देवडोलियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इसके पश्चात देवडोलियां  मंदिर परिसर में दर्शन हेतु  मंदिर में पहुंची।



इस अवसर पर देवडोली दिवारा यात्रा में आये अतिथियों का बीकेटीसी उपाध्यक्ष  किशोर पंवार ने अंगवस्त्र तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट कर स्वागत किया। देवडोली यात्रा  के साथ श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य तथा लमगोंडी गांव के निवासी वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती भी लगातार भ्रमण पर है आज वह श्री बदरीनाथ धाम भी पहुंचे है उन्होंने बताया कि 25 वर्ष बाद इस  दिवारा यात्रा का आयोजन हो रहा है। तथा दो सप्ताह से देवडोलियां भ्रमण पर है।

इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी,   धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, देवरा यात्रा संरक्षक सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष  पुष्पेंद्र प्रकाश शुक्ला   व्यवस्थापक सुधीर पोस्ती, सचिव सुरेश बगवाड़ी, विकास  जुगराण, नरेन्द्र शर्मा, सुबोध बगवाड़ी, दुर्गेश बाजपेयी, दर्शन सजवाण, विवेक थपलियाल, अनसुया नौटियाल अजीत भंडारी, विकास सनवाल सत्येंद्र झिंक्वाण, आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ऑरेंज अलर्ट के चलते रुद्रप्रयाग में कल सभी स्कूल बंदभारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी रहेगा अवकाश

    रुद्रप्रयाग, 27 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा 28 जुलाई को जनपद के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज से अति तेज बारिश…

    75 हजार गौ सेवकों की आवाज पहुंची राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक,रुद्रप्रयाग से 3000 पन्नों का ज्ञापन, ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की उठी मांग..

    रुद्रप्रयाग, 27 जुलाई। गौ संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर चल रहे देशव्यापी ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण के तहत सोमवार को रुद्रप्रयाग से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *