हिंदी फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार आज केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।

 हिंदी फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार पहुचे केदारनाथ धाम।



(तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग।आज प्रात: बालीवुड अभिनेता ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये।  श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी/ केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव योगेन्द्र सिंह ने फिल्म अभिनेता को बाबा केदारनाथ का प्रसाद, भस्म तथा रूद्राक्ष माला भेंट की। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता ने कहा कि केदारनाथ धाम के दर्शन कर वह अविभूत हैं। उन्होंने दर्शन के पश्चात तीर्थयात्रियों तथा उपस्थिति जनमानस का अभिवादन किया इस अवसर पर फिल्म अभिनेता के पारिवारिक मित्र सुमित अदालका भी केदारनाथ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि आज शाम फिल्म अभिनेता, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून मुख्य सेवक सदन में भेंट करेंगे।

 बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह‌ ने बताया कि  फिल्म अभिनेता   हैलीपेड से  मंदिर तक  पैदल चलकर  बिना जूते पहने  पहु़ंचे तथा आम यात्री की तरह दर्शन किये।

  • Related Posts

    करोड़ों की मशीनें खामोश, उत्पादन शून्य! केदारनाथ यात्रा से जुड़ी योजना पर बड़े सवाल

    बिपिन सेमवाल, गुप्तकाशी। रुद्रप्रयाग । केदारनाथ धाम और यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों को गर्म पानी की सुविधा उपलब्ध कराने तथा पर्यावरण अनुकूल ईंधन (पैलेट्स) तैयार करने के उद्देश्य से स्वीकृत…

    केदारनाथ के वैकल्पिक मार्ग की बदहाल स्थिति पर भड़के स्थानीय लोग, निर्माण कार्य में अनियमितता के आरोप

    रुद्रप्रयाग। चौमासी से रामबाड़ा होते हुए केदारनाथ जाने वाले वैकल्पिक मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्र के पूर्व प्रधान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *