अगस्त्यमनि ब्लॉक सभागार में केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र किए वितरित।

अगस्त्यमनि ब्लॉक सभागार में केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र किए वितरित।

रुद्रप्रयाग । प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को विधायक केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 ने आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने ग्रामीण क्षेत्र की जनता को जीवन स्तर में सुधार लाने तथा उन्हें विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए कई लोक कल्याणकारी योजनायें बनाई हैं जिनमें से एक प्रधानमंत्री आवास योजना भी है। जिसके अन्तर्गत आवास बनाने के लिए एक लाख 30 हजार रू0 की सहायता मिल रही है।

       कार्यक्रम में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के 195 तथा ऊखीमठ ब्लॉक के 62 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र दिए गये। लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए केदारनाथ विधायक ने कहा कि आवास योजना के तहत मिल रही धनराशि का सदुप्रयोग कर अपना घर को सुन्दर बनाने के लिए प्रयोग करें। कहा कि अगर समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति को हम विकास की मुख्य धारा में ला पाते हैं सरकार की योजनायें सफल होती हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे भी समय समय पर गांवों में जाकर आवास योजना में बन रहे आवासों पर नजर रखें। साथ ही गांव में छूटे ऐसे व्यक्तियों को भी चिह्नित करें जिसे आवास की बहुत आवश्यकता है।

        मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अवगत कराया कि योजना में लाभार्थी को तीन किस्तों में पैसा दिया जाता है। प्रथम किस्त रू0 60 हजार की शुरूआत में दी जाती है। द्वितीय किस्त 40 हजार रू0 छत पड़ते समय दी जाती है। जबकि अन्तिम किस्त 30 हजार रू0 कार्य पूर्ण होंने पर दिया जाता है। इसके साथ ही निःशुल्क बिजली, पानी तथा गैस भी लाभार्थी को दिया जाता है। मनरेगा के अन्तर्गत 95 कार्य दिवस भी आवास हेतु प्रदान किए जाते हैं। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा रसोई सजाने हेतु 5 हजार रू0 की भी सहायता दी जा रही है। उन्होंने लाभाथियों को छः माह के अन्दर अपने आवास पूर्ण करने को कहा जिससे अन्य लाभार्थियों को भी योजना का लाभ मिल सके। जिला परियोजना निदेशक केके पन्त ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। प्रधान संगठन के अध्यक्ष विजयपाल राणा ने लाभार्थियों को अपने आवास सुरक्षित एवं सुन्दर ढ़ंग से बनाने की नसीहत दी। प्रधान मयकोटी अमित प्रदाली ने कहा कि उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत में सबसे सुन्दर आवास बनाने वाले को 51 सौ रू0 ईनाम देने की घोषणा की है। कार्यक्रम को बीडाओ ऊखीमठ दिनेश प्रसाद मैठाणी ने भी समबोधित किया। संचालन बीडीओ अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट ने किया।

      इस अवसर पर प्रधान आगर दलीप राणा, मन्दाकिनी की आवाज के अध्यक्ष चरण सिंह राणा, पपेन्द्र रावत, राजेन्द्र सिंह नेगी, एबीडीओ अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…