उप वन संरक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद वासियों से वनों की अग्नि से सुरक्षा को लेकर की गई अपील

उप वन संरक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद वासियों से वनों की अग्नि से सुरक्षा को लेकर की गई अपील।

 (भूपेन्द्र भण्डारी/तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग।वनों की अग्नि से सुरक्षा को लेकर रुद्रप्रयाग वन विभाग द्वारा जनपद वासियों से आवश्यक सहयोग व सावधानी बरतने की अपील की गई है l 

          उप वन संरक्षक वन प्रभाग अभिमन्यु ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिसंख्य वनाग्नि दुर्घटनाएं मानवीय असावधानी एवं लापरवाही के कारण होती हैं, इसलिए सावधानी बरतना सर्वाधिक महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय है l उन्होंने वनाग्नि की रोकथाम हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने को लेकर कहा कि वनों के समीप स्थित खेतों में आडा जलाते समय विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए l इसके साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा कि वनों में जलती तीली, बीड़ी, सिगरेट न फेंकें l घास प्राप्ति के लिए वनों में आग न लगाएं इससे अग्नि प्रभावित क्षेत्र में अच्छी घास समाप्त हो जाती है तथा कठोर व पोषक तत्वों से रहित घास उत्पन्न होती है l वनाग्नि को रोकने हेतु आवश्यक सावधानी बरतने को लेकर उन्होंने अपील की है कि चीड़ की पत्तियों (पिरुल) का प्रयोग कंपोस्ट बनाने के लिए करें l साथ ही घरों तथा खेतों के आसपास ज्वलनशील पदार्थ घास-फूल, सूखा कूड़ा-करकट एकत्र न होने देंl कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा जान बूझकर आग लगने पर वन, राजस्व अथवा पुलिस विभाग को सूचना कर उन्हें पकडने में सहायता करें l

            वनों की सुरक्षा संबंधी वैधानिक चेतावनी के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि भारतीय वन अधिनियम के अनुसार आरक्षित वन में आग लगाना प्रतिबंधित है, उलंघन करने पर कारावास व जुर्माने का प्राविधान है l इसके अलावा जो व्यक्ति आरक्षित वन क्षेत्रों के समीप स्थित गाँव में निवासरत हैं तथा किसी भी प्रकार की राजकीय सेवा अथवा राज्य द्वारा किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता/अनुदान प्राप्त करता है वह वन अग्नि की दशा में वन विभाग की सहायता करने हेतु बाध्य है, ऐसा न करने की दशा में एक वर्ष का कारावास या दो हजार रुपए जुर्माना (अथवा दोनों) का प्राविधान है l उन्होंने सभी से आवश्यक सहयोग व सावधानी बरतने की अपील की है l

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…