कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाशिवरात्रि पर्व पर अगस्त्यमुनि के अगस्त्य मुनि महाराज मन्दिर में जलाभिषेक राज्य सरकार की शुद्धि बुद्धि के लिए किया हवन।,

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाशिवरात्रि पर्व पर अगस्त्यमुनि के अगस्त्य मुनि महाराज मन्दिर में किया जलाभिषेक  राज्य सरकार की शुद्धि बुद्धि के लिए किया हवन।

 (तहलका यूके /रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाशिवरात्रि पर्व पर अगस्त्यमुनि के अगस्त्य मुनि महाराज मन्दिर में जलाभिषेक कर राज्य सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन आयोजित किया है। शनिवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह सजवाण व जखोली ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल के नेतृत्व में अगस्त्य महाराज मंदिर में देहरादून में बेरोजगारों पर हुई लाठीचार्ज, बढ़ती महंगाई व अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार की रिद्धि सिद्धि के लिए हवन यज्ञ आयोजित किया है। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह सजवान व रुद्रप्रयाग विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे जखोली ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने प्रदेश सरकार पर बेरोजगारों पर बर्बर लाठीचार्ज कर संगीन धाराओं में उन पर मुकदमा दर्ज करने,बेतहाशा महंगाई एवं अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की है। ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा कि रोजगार देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार बेरोजगारों पर बर्बरता पूर्ण लाठियां बरसा रही है। कहा कि बढ़ती महंगाई के चलते आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने बेरोजगारों पर संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमों को शीघ्र वापस नहीं लिया तो कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सरकार के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अगस्त मुनि हरीश गुसाईं, जिला महामंत्री संगठन विजयपाल जगवाण, जिला सचिव दीपक भंडारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा आर्य, उमा कैन्तुरा,अंशुल जगवाण विककी आंनद सजवाण, हिमांशु भट्ट,प्रमोद गुसाई आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…