कारगर साबित हुई बीकेटीसी की प्रोटोकॉल व्यवस्था। 8241अतिविशिष्ट श्रद्धालुओं ने दर्शन किये तथा 24 लाख से अधिक की आय‌।

कारगर साबित हुई बीकेटीसी की प्रोटोकॉल व्यवस्था। 8241अतिविशिष्ट श्रद्धालुओं ने दर्शन किये तथा 24 लाख से अधिक की आय‌।

(तहलका यूके /रुद्रप्रयाग)

रूद्रप्रयाग।श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा प्रोटोकॉल के माध्यम से आने वाले विशिष्ट व अति विशिष्ट महानुभावों के दर्शनों के लिए बनाई गई व्यवस्था कारगर साबित हो रही है। बीकेटीसी देश के अन्य प्रमुख मंदिरों की भांति वीआईपी/ वीवीआईपी श्रद्धालुओं से शुल्क वसूल रही है। इससे बीकेटीसी की आय में भी वृद्धि हो रही है। इस वर्ष कपाट खुलने के बाद अब तक श्री केदारनाथ व श्री बदरीनाथ धाम में 8241 वीआईपी दर्शन कर चुके हैं। इनसे बीकेटीसी को 26 मई तक 24,72,300 रूपये की आय हुई है।     

उल्लेखनीय है कि बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय द्वारा इस वर्ष यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व देश के चार प्रमुख मंदिरों श्री तिरुपति बाला जी, श्री वैष्णों देवी, श्री महाकाल व श्री सोमनाथ धाम में पूजा व मंदिर प्रबंधन व्यवस्था के अध्ययन के लिए अलग – अलग दल भेजे गए थे। अध्ययन दलों ने अपनी रिपोर्ट में विभिन्न संस्तुतियां की थी , जिनमें से एक संस्तुति धामों के दर्शनों के लिए आने वाले वीआईपी/ वीवीआईपी से शुल्क लेने को लेकर थी। अध्ययन दलों की संस्तुति के आधार पर बीकेटीसी बोर्ड बैठक में इस निर्णय पर मुहर लगा दी गयी थी और यात्रा में आने वाले वीआईपी/ वीवीआईपी श्रद्धालुओं से प्रति व्यक्ति 300 रूपए लेने का निर्णय लिया गया।

यात्राकाल के दौरान बड़ी संख्या में वीआईपी/ वीवीआईपी केदारनाथ व बदरीनाथ की यात्रा पर पहुंचते हैं। बीकेटीसी ऐसे वीआईपी श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्शन कराती है और प्रसाद इत्यादि भी देती है। इसके साथ ही वीआईपी संदर्भ लेकर भी बड़ी संख्या में लोग धामों में पहुंचते हैं। बीकेटीसी द्वारा प्रति व्यक्ति 300 रूपये का शुल्क निर्धारित करने और उन्हें पर्ची देकर मंदिर में प्रवेश करने की व्यवस्था निर्धारित किए जाने के बाद वीआईपी के नाम पर अनाधिकृत रूप से दर्शन करने वालों पर भी रोक लगी है। *बीकेटीसी ने इस व्यवस्था का श्री गणेश केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों किया था। मुख्यमंत्री धामी ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर तीन सौ रूपये चुका कर मंदिर में दर्शन किए।*

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि इस नई व्यवस्था के सुखद परिणाम दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से वीआईपी के नाम पर अनावश्यक  रूप से मंदिर में घुसने वालों पर रोक लगी है। उन्होंने बताया कि आगामी समय में इस व्यवस्था में और अधिक सुधार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक केदारनाथ धाम में 2922 वीआईपी श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे, जिनसे 8,76,600 रूपये की आय हुई। इसी प्रकार बदरीनाथ धाम में अब तक 5319 वीआईपी श्रद्धालु  यात्रा कर चुके हैं, जिनसे 15,95,700 रूपये की आय हुई।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…