केदारनाथ में VIP दर्शन का झांसा देकर ठगी, फर्जी IRCTC एजेंट गिरफ्तार,10 श्रद्धालुओं से 30 हजार रुपये ऐंठने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा.

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में खुद को IRCTC एजेंट बताकर यात्रियों को VIP दर्शन कराने का झांसा देकर 30 हजार रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार 8 जून को चौकी केदारनाथ में शिकायत मिली कि चिराग नामक व्यक्ति एक स्थानीय व्यक्ति और होटल संचालक के साथ मिलकर यात्रियों को VIP दर्शन कराने का झांसा दे रहा है। आरोपी ने 10 श्रद्धालुओं से प्रति व्यक्ति 3-3 हजार रुपये लेकर कुल 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी की।
शिकायत मिलते ही चौकी केदारनाथ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चिराग पुत्र चुन्नी लाल निवासी जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश को केदारनाथ धाम परिसर से हिरासत में लिया। उसके कब्जे से 5 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने एक स्थानीय व्यक्ति के साथ मिलकर इस ठगी को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
मामले में कोतवाली सोनप्रयाग में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 319(2) एवं 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपी की तलाश और जांच जारी है।
रुद्रप्रयाग पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे VIP दर्शन या अन्य सुविधाओं के नाम पर किसी भी अज्ञात व्यक्ति के बहकावे में न आएं और केवल अधिकृत माध्यमों का ही उपयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या डायल 112 पर दें।

  • Related Posts

    बसुकेदार मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार,बड़ा हादसा टला, तीनों युवक सुरक्षित..

    रुद्रप्रयाग। बसुकेदार क्षेत्र में मंगलवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी…

    एसपी नीहारिका तोमर ने किया ऊखीमठ कोतवाली का औचक निरीक्षण

    रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने मंगलवार को कोतवाली ऊखीमठ का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव और पुलिस कर्मियों के लिए चल रही सुविधाओं का जायजा लिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *