खेल विभाग द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती एकता दिवस पर क्रॉस कण्ट्री दौड़ का आयोजन।

खेल विभाग अगस्त्यमुनि द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती एकता दिवस पर  क्रॉस कण्ट्री दौड़ का आयोजन।

(तहलका यूके न्यूज/रुद्रप्रयाग)

अगस्त्यमुनि। खेल विभाग द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती एकता दिवस पर आयोजित क्रॉस कण्ट्री दौड़ के पुरूष वर्ग में अंकित, महिला वर्ग में मीनाक्षी तथा बालक वर्ग में नीरज सिंह विजेता बने। खेल मैदान अगस्त्यमुनि से गंगतल तक तथा वहां से वापस खेल मैदान में समाप्त हुए क्रॉस कण्ट्री दौड़ को पीएसी की 40वीं वाहिनी के कम्पनी कमाण्डर कैलाश शर्मा एवं कबड्डी एसोसियेशन के प्रान्तीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र रौथाण ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में 120 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। तीन वर्गों में आयोजित 6 किमी क्रॉस कण्ट्री दौड़ के पुरूष वर्ग में लौंगा के अंकित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डांगी के चाहत कुमार ने द्वितीय, सिलकोट के विजय ने तृतीय, कान्दी के अमरदीप ने चतुर्थ, भट्वाड़ी के रोहित कुमार ने पंचम तथा दिलाड़ा के सौरव ने षष्टम स्थान प्राप्त किया। 14 से 18 वर्ष आयु वाले बालकों की 4 किमी दौड़ में घेंघड़ के नीरज सिंह प्रथम, धरियाड़ा के प्रियांशु द्वितीय, भैंसगांव के विजय सिंह तृतीय, घेंघड़ के सूरज चतुर्थ, जाखाल के गौतम पंचम तथा कांदी के कवीन्द्र षष्टम स्थान पर रहे। महिला वर्ग की छः किमी दौड़ में राबाइका अगस्त्यमुनि की छात्रा मीनाक्षी ने प्रथम, प्रीति ने द्वितीय, रिया ने तृतीय, काजल ने चतुर्थ, तथा कशिश ने पंचम स्थान प्राप्त किया। जबकि चिल्ड्रन एकेडमी की छात्रा मोनिका ने षष्टम स्थान प्राप्त किया। सोनिका एवं प्राची को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरित करते हुए पीएसी की 40वीं वाहिनी के कम्पनी कमाण्डर कैलाश शर्मा ने प्रतिभागियों को अनुशासित रहकर जीवन में सफलता हासिल करने की नसीहत दी। कबड्डी एसोसियेशन के प्रान्तीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र रौथाण ने कहा कि खेल में हार जीत से अधिक महत्व प्रतिभाग करने का होता है। आगन्तुक अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी महेशी आर्य ने बताया कि खेल निदेशालय के तत्वावधान में जिला प्रशासन केनिर्देशानुसार खेल विभाग द्वारा एकता दिवस पर यह दौड़ आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन खेल प्रशिक्षक कमलेश जमलोकी ने किया। कार्यक्रम को पीएसी के प्लाटून कमाण्डर ललित कुमार तथा भेषजसंघ के पूर्व अध्यक्ष अंकुर रौथाण ने भी सम्बोधित किया।  प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में राबाइका अगस्त्यमुनि की क्रीड़ा प्रभारी ज्योति नेगी, खेल प्रशिक्षक नागेन्द्र कण्डारी, मनवर सिंह, प्रशासनिक अधिकारी जीपी सन्तोषी, मोनू आदि का सहयोग रहा। ।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण