गुड़ न्यूज — बच्चे की आस छोड़ चुके राणा दम्पति के गोद में गूंजी बच्चे की किलकारी,जिला अस्पताल में दिया बेटी को जन्म।

गुड़ न्यूज — बच्चे की आस छोड़ चुके राणा दम्पति के गोद में गूंजी बच्चे की किलकारी,जिला अस्पताल में दिया बेटी को जन्म।

 (Tehelka uk rudraprayag)

रुद्रप्रयाग- कहते है डाक्टर भगवान का दूसरा रूप होता है,इस विश्वाश को एक बार फिर से रूद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय में तैनात गाईनी सर्जन कर्नल(रिटायर्ड) डा.संजीव कटारा ने अपने प्रयासों से सावित कर दिखाया।प्रसव पूर्व अपने सात बच्चों को खो चुकी सुनीता राणा पिछले दो महीने से डा.संजीव कटारा की निगरानी मे जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग मे है तो बीते शनिवार को आपरेशन द्वारा सुनीता देवी ने स्वस्थ्य बेटी को जन्म दिया,बच्ची को देखते ही सुनीता ओर उसके पति पुष्कर सिंह का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मानों डा.सजीव कटारा उनके लिये साझात ईश्वर बनकर आये हो।

आपको बता दें कि चमोली जिले के पोखरी विकास खण्ड के सरणा चांई गांव की 34 वर्षीय सुनीता राणा व उनके पति पुष्कर सिंह राणा की शादी के बाद से 7 बच्चे प्रसव पूर्व मृत हुए,जबकि 2 वर्ष पहले श्रीनगर मेडिकल अस्पताल मे भी प्रसव हेतु ऑपरेशन किया गया मगर बच्चा मृत पैदा हुआ,आर्थिक तंगी के बाबजूद भी इस दम्पति ने बच्चों की आस में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज व देहरादून से लेकर कई अस्पतालों मे ईलाज करवाया लेकिन उन्हे निराशा ही हाथ लगी।हतास व निराश राणा दम्पति बीते मार्च महिने मे रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल पहुंचे और गायनी सर्जन कर्नल डा.संजीव कटारा से मिले,ओर अपनी आप बीती सुनाई,उनकी समस्या को देखते हुये डा.कटारा ने उनमे नई उम्मीद जगाई।उन्होने दो महीने जिला अस्पताल में अपनी निगरानी में रखा,इस दौरान आवश्यक मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया आखिरकार बीते शनिवार को सुनीता ने स्वस्थ्य बेटी को जन्म दिया।जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ्य है।खुशी से लवरैज सुनीता देवी व उसके पति को जैसे कर्नल डा.संजीव कटारा साक्षात भगवान के रूप में मिले हो।

आपको यह भी बता दे कि डा.संजीव कटारा सेना की मेडिकल कोर से कर्नल रिटायर्ड है,21 सालों तक देश की सेवा करने के बाद अब कर्नल डॉ संजीव कटारा उत्तराखंड देवभूमि के पहाड़ी जनपद रुद्रप्रयाग मे जनता की सेवा कर रहे है.

वहीं डॉ संजीव कटारा का कहना है कि हताश राणा दम्पति की बात सुनकर उनके द्वारा उन्हे दो महीने अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई।फिर इन दो महीनों में अपने अनुभवों व सहयोगियों के साथ आवश्यक मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया उनके मेडिकल स्टाप के प्रयासों से आपरेशन द्वारा स्वस्थ्य बेटी का जन्म सम्भव हो पाया। 

वहीं आठवे बच्चे बेटी के सकुशल जन्म से खुश सुनीता देवी एंव पुष्कर सिंह राणा द्वारा रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के रिटायर्ड कर्नल डा.संजीव कटारा के इस सफल प्रयासों की भूरी भूरि प्रशंशा कर रहे है।ओर समस्त स्टाफ का धन्यवाद भी जताया.

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…