जनपद के दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज बावई में हाईस्कूल के छात्र शिवम सिंह भण्डारी ने राज्य मैरिट सूची में हासिल की15 वीं रैंक।पूरे बावई गांव में खुशी की लहर।

जनपद के दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज बावई में हाईस्कूल के छात्र शिवम सिंह भण्डारी ने राज्य मैरिट सूची में हासिल की15 वीं रैंक।पूरे बावई गांव में खुशी की लहर।



(भूपेन्द्र भण्डारी /Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग:  उतराखण्ड बोर्ड के परीक्षफल में जनपद रुद्रप्रयाग के छात्रों का दबदबा इस बार भी देखने को मिला है।


वहीँ जिले के दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज बावई के छात्र शिवम सिंह भण्डारी ने राज्य मैरिट सूची में 15 वीं रैंक हासिल की है, शिवम भण्डारी ने कुल 500 अंको में से 481 अंक यानि 96.20% हासिल करते हुए अपने विद्यालय ओर अपने गाँव का नाम रोशन किया है।


बताते चलें कि शिवम भण्डारी एक सामान्य परिवार से आते हैं,शिवम के पिता प्रदीप भण्डारी गाँव में ही एक छोटी सी दुकान के सहारे जीवन यापन कर रहे हैं और माता गृहणी है। शिवम की राज्य सूची में15वी रैंक आने पर बावई के ग्रामीणों ने भी खुशी जाहिर करते हुए शिवम को उनके घर जाकर बधाई दी है।


वहीं सड़क के अभाव में दुर्गम क्षेत्र के बावई इंटर कॉलेज तक पहुँचने के लिए 1 से 2 किलोमीटर पैदल सफर कर पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है, ऐसे दूरस्थ विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र शिवम भण्डारी ने साबित कर दिया है कि परेशानी कितनी भी जटिल क्यो न हो, मगर जज्बा आगे बढ़ने का हो तो कामयाबी हासिल की जा सकती हैं।


वही विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह पंवार ने राज्य मैरिट सूची में विद्यालय से शिवम भण्डारी की15वीं रैंक आने पर उन्हें बधाई दी है साथ ही उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट का शतप्रतिशत रिजल्ट रहा है, जबकि हाई स्कूल का 95 प्रतिशत रहा है।


विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने खुशी जताते हुए शिवम भण्डारी सहित सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं और बधाई दी है।आगे भी उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  • Related Posts

    24 अद्धे व 3 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद,नशे के खिलाफ अभियान में रुद्रप्रयाग पुलिस को सफलता

    रुद्रप्रयाग जनपद में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 मार्च को कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने चौकी दुर्गाधार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को…

    त्योहारों पर सुरक्षा का सख्त पहरा, रुद्रप्रयाग पुलिस का रात्रि गश्त अभियान तेजसंदिग्ध गतिविधियों पर नजर, हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

    आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए द्वारा व्यापक स्तर पर रात्रिकालीन गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *