त्योहारों पर सुरक्षा का सख्त पहरा, रुद्रप्रयाग पुलिस का रात्रि गश्त अभियान तेजसंदिग्ध गतिविधियों पर नजर, हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए द्वारा व्यापक स्तर पर रात्रिकालीन गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित इस विशेष अभियान का उद्देश्य पर्वों के दौरान संभावित संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना है। जनपद के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों और मुख्य मार्गों पर पुलिस बल की सक्रियता बढ़ा दी गई है, ताकि नागरिक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में अपने त्योहार मना सकें।

अभियान के तहत रुद्रप्रयाग मुख्यालय से लेकर सोनप्रयाग तक पूरे रूट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी और सोनप्रयाग सहित महत्वपूर्ण पड़ावों पर पुलिस टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेने के साथ ही बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन भी किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हुड़दंग करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों तथा किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जनपद के होटलों, ढाबों और सरायों का औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है। ठहरने वाले व्यक्तियों के पहचान पत्रों और रजिस्टरों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई हो सके। पुलिस बल 24 घंटे सतर्क मोड पर तैनात है और प्रत्येक छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने सभी नागरिकों, व्यापारियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर दें। पुलिस का कहना है कि आमजन की सजगता और प्रशासन की तत्परता से ही त्यौहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सकते हैं।

  • Related Posts

    केदारनाथ में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ का शिकंजा,बिना सत्यापन व पहचान पत्र के 15 लोगों पर कार्रवाई।

    रुद्रप्रयाग । केदारनाथ धाम की सुरक्षा, पवित्रता और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान चलाया गया। यात्रा मजिस्ट्रेट…

    टीईटी और पेंशन के मुद्दे पर शिक्षक एकजुट,जिला मुख्यालय में सरकार के खिलाफ बुलंद हुई आवाज..

    रुद्रप्रयाग, 18 जुलाई। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में शिक्षकों ने आरटीई अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *