शिक्षा विभाग कर्मियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी, कार्यालयों में कामकाज ठप

रुद्रप्रयाग । प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा एवं कार्यालय कार्मिकों के साथ कथित मारपीट की घटना के विरोध में रुद्रप्रयाग में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा कार्यालयों में कामकाज पूर्ण रूप से ठप रहा, जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हुए और आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कार्मिकों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना देते हुए रायपुर विधायक के खिलाफ नारेबाजी की और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना की कड़ी निंदा की। धरना स्थल पर संबोधित करते हुए चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अब्दुल नफीस खान ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर हमला अत्यंत गंभीर और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि घटना से कर्मचारी एवं शिक्षक वर्ग में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है। आन्दोलित कार्मिकों ने चेतावनी दी कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तक आंदोलन जारी रहेगा।

धरना में जिला पंचायत सदस्यों ने भी समर्थन दिया। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी पी.के. बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत जारी कार्य बहिष्कार के कारण खंड, उप शिक्षा एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में कार्य पूरी तरह बाधित रहा।

  • Related Posts

    केदारनाथ में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ का शिकंजा,बिना सत्यापन व पहचान पत्र के 15 लोगों पर कार्रवाई।

    रुद्रप्रयाग । केदारनाथ धाम की सुरक्षा, पवित्रता और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान चलाया गया। यात्रा मजिस्ट्रेट…

    टीईटी और पेंशन के मुद्दे पर शिक्षक एकजुट,जिला मुख्यालय में सरकार के खिलाफ बुलंद हुई आवाज..

    रुद्रप्रयाग, 18 जुलाई। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में शिक्षकों ने आरटीई अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *