जनपद में बेरोजगार युवाओं हेतु विकासखंड स्तर पर रोजगार शिविर होगा आयोजित।जानिए पूरी जानकारी।

जनपद में बेरोजगार युवाओं हेतु विकासखंड स्तर पर रोजगार शिविर होगा आयोजित।जानिए पूरी जानकारी। 



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।जनपद में बेरोजगार युवाओं हेतु विकासखंड स्तर पर *रोजगार शिविर* आयोजित किए जा रहे हैं। विशेष भर्ती अभियान के तहत शिविर 5 फरवरी से 11 फरवरी, 2024 तक आयोजित किए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को निर्धारित तिथियों में आयोजित भर्ती शिविरों हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

        एसआईएस द्वारा आयोजित सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर हेतु विकास खंड जखोली में 5 व 6 फरवरी को *भर्ती शिविर* का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 7 व 8 फरवरी को ऊखीमठ तथा 9 व 11 फरवरी को विकास खंड अगस्त्यमुनि में *भर्ती शिविर* आयोजित किए जाएंगे। एसआईएस के कमांडेंट संदीप कुमार ने बताया कि सुरक्षा जवान हेतु आयु 21 से 36 वर्ष, ऊंचाई 168 सेमी, वजन 56 से 90 किग्रा. के मध्य तथा शैक्षिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसी तरह सुरक्षा सुपरवाईजर हेतु आयु 21 से 36 वर्ष, ऊंचाई 170 सेमी, वजन 56 से 90 किग्रा के साथ ही शैक्षिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद सुरक्षा जवान को 15 से 18 हजार तक जबकि सुरक्षा सुपरवाईजर को 18 से 23 हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9690336779 अथवा 7905086105 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    ग्रामीणों के बीच बढ़ा यूकेडी का जनाधार,रुद्रप्रयाग में यूकेडी ने बढ़ाई चुनावी सक्रियता,भरत सिंह राणा के जनसंपर्क अभियान को मिल रहा समर्थन।

       (भूपेन्द्र भण्डारी/tehelka uk न्यूज, रुद्रप्रयाग) रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी…

    ऑरेंज अलर्ट के चलते रुद्रप्रयाग में कल सभी स्कूल बंदभारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी रहेगा अवकाश

    रुद्रप्रयाग, 27 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा 28 जुलाई को जनपद के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज से अति तेज बारिश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *