जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने पकड़ा शराब का जखीराबरामद शराब का अनुमानित मूल्य करीब पांच लाख पच्चीस हजार

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने पकड़ा शराब का जखीरा,बरामद शराब का अनुमानित मूल्य करीब पांच लाख पच्चीस हजार।

(Tehelka uk न्यूज)

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने पकड़ा शराब का जखीरा,अवैध तरीके से पिकअप वाहन में परिवहन की जा रही 73 पेटी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,पकड़ी गयी शराब में मैक्डॉवल व्हिस्की बोतल की 09 पेटी(108 बोतल), मैक्डॉवल व्हिस्की हाफ की 37 पेटी (888 हाफ) मैक्डॉवल व्हिस्की पव्वों की 27 पेटी (1296 पव्वे) हुए बरामद।बरामद शराब का अनुमानित मूल्य करीब पांच लाख पच्चीस हजार

रुद्रप्रयाग।अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में थाना अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा प्रभावी मुखबिर तन्त्र विकसित कर थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पिकअप वाहन से अवैध शराब का परिवहन कर रहा है, उक्त सूचना पर अगस्त्यमुनि पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए पिकअप वाहन UK 07 CA 0924 को रुकवाया गया, वाहन को चैक किया गया तो वाहन से मैक्डॉवल व्हिस्की बोतल की 09 पेटी(108 बोतल), मैक्डॉवल व्हिस्की हाफ की 37 पेटी (888 हाफ), मैक्डॉवल व्हिस्की पव्वों की 27 पेटी (1296 पव्वे) बरामद हुई। अत्यधिक मात्रा में शराब परिवहन के सम्बन्ध में कोई वैध दस्तावेज नही दिखाए जाने पर वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उक्त व्यक्ति को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

मस्कान सिंह पुत्र श्री कुन्दन सिंह निवासी ग्राम जाखड़ी, तहसील जखोली, कोतवाली रुद्रप्रयाग, जिला रुद्रप्रयाग।

*जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से प्रचलित वर्ष 2023 के प्रारम्भ से अब तक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 98 अभियोग पंजीकृत कर 124 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस अवधि में ₹ 27,89,300 मूल्य की 4630 बोतल, 72 केन बीयर व 5 लीटर कच्ची शराब की बरामदगी की गयी है।* 

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध निरन्तर कार्यवाही जारी है।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…