जनपद रुद्रप्रयाग में नवसृजित 02 पुलिस चौकियों का मा0 मुख्यमंत्री जी उत्तराखण्ड द्वारा किया गया वर्चुअली उद्घाटन एवं लोकार्पण।

जनपद रुद्रप्रयाग में नवसृजित 02 पुलिस चौकियों का मा0 मुख्यमंत्री जी उत्तराखण्ड द्वारा किया गया वर्चुअली उद्घाटन एवं लोकार्पण।

(तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग।आज दिनांक 13.02.2023 (सोमवार) को मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा मा0 विधायक केदारनाथ विधानसभा एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय की उपस्थिति में जनपद रुद्रप्रयाग की नव सृजित रिपोर्टिग पुलिस चौकी दुर्गाधार (कोतवाली रुद्रप्रयाग) एवं रिपोर्टिग पुलिस चौकी चोपता (थाना ऊखीमठ) का विधिवत उद्घाटन कर लोकार्पण किया गया। 

उत्तराखण्ड राज्य में नवसृजित 06 पुलिस थाने एवं 20 पुलिस चौकियों का मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा वर्चुअल उद्घाटन कर लोकार्पण किया गया। 

रिपोर्टिग पुलिस चौकी दुर्गाधार (कोतवाली रुद्रप्रयाग) में कुल 80 राजस्व ग्राम नियमित पुलिस व्यवस्था के अधीन तथा रिपोर्टिग पुलिस चौकी चोपता (थाना ऊखीमठ) में कुल 24 राजस्व ग्राम नियमित पुलिस व्यवस्था के अधीन सम्मिलित हुए हैं। इसके अतिरिक्त जनपद के थाना चौकियों के अन्तर्गत 63 राजस्व ग्राम नियमित पुलिस व्यवस्था में यानि कुल मिलाकर 167 गांव नियमित पुलिस व्यवस्था में आये हैं। 

इन चौकियों के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित स्थानीय जनमानस एवं मातृ शक्ति द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड का आभार प्रकट किया गया है। 

चौकियों के उद्घाटन अवसर पर दुर्गाधार में उपस्थित जनमानस एवं मातृ शक्ति के साथ संवाद स्थापित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल द्वारा अवगत कराया गया कि नवसृजित पुलिस चौकी स्थानीय ग्रामीणों के लिए एक मित्र की भूमिका में रहेगा। लेकिन जो लोग कानून का सम्मान नहीं करते हैं तथा अपराध में संलिप्त रहते हैं उनके विरुद्ध पुलिस निरन्तर अभियान चलाकर कार्यवाही भी करेगी। पुलिस द्वारा आगे भी आप लोगों के बीच आकर गोष्ठी की जायेगी। किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या का उचित समाधान किये जाने हेतु उपस्थित चौकी प्रभारी दुर्गाधार योगेश कुमार को निर्देशित किया गया।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…