दुर्घटना की सूचना मिलने पर रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा किया गया त्वरित रेस्क्यू

दुर्घटना की सूचना मिलने पर रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा किया गया त्वरित रेस्क्यू।



(तहलका यूके /रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग।आज दिनांक 12 अप्रैल 2023 को करीब 11 बजे के आसपास सूचना मिली कि रतूड़ा के पास 02 कारों में टक्कर हो गयी है। सूचना मिलने पर जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का आपातकालीन वाहन हाईवे पेट्रोल कार डायल 112 तत्काल आवश्यक पुलिस बल/आपदा उपकरणों सहित मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर जाकर देखा कि एक कार चालक ने   खड़ी कार को टक्कर मारी दी गयी थी। डायल 112 वाहन में नियुक्त कार्मिकों द्वारा इस दुर्घटना में घायल हुए 02 व्यक्तियों को तत्काल अपने सरकारी वाहन से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया, जहां पर डॉक्टरों की टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों को उपचार किया जा रहा है। इनके अतिरिक्त 01 महिला जिनको हल्की चोटें आयी थी को रतूड़ा स्थित स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया गया।


घायलों का विवरण- 

पुष्कर सिंह पुत्र ज्योत सिंह, निवासी ग्राम कुरियाल गांव हाल निवास देहरादून (उम्र 59 वर्ष)

गोविन्द सिंह पुत्र कुन्दन सिंह, निवासी ग्राम कुरियाल गांव हाल निवास देहरादून (उम्र 59 वर्ष)


पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग द्वारा पूर्व में ही जनपद के सभी हाईवे पेट्रोल कार वाहनों को किसी भी प्रकार की सूचना पर त्वरित रिस्पान्स किये जाने के निर्देश दिये गये हैं, जिसकी परिणति यह रही है कि आज तात्कालिक रूप से पुलिस कार्मिकों द्वारा रेस्क्यू कार्य किया गया है।

  • Related Posts

    24 अद्धे व 3 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद,नशे के खिलाफ अभियान में रुद्रप्रयाग पुलिस को सफलता

    रुद्रप्रयाग जनपद में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 मार्च को कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने चौकी दुर्गाधार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को…

    त्योहारों पर सुरक्षा का सख्त पहरा, रुद्रप्रयाग पुलिस का रात्रि गश्त अभियान तेजसंदिग्ध गतिविधियों पर नजर, हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

    आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए द्वारा व्यापक स्तर पर रात्रिकालीन गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *