नरकोटा के ग्रमीणों के रोका रेल परियोजना का कार्य

 नरकोटा के ग्रमीणों के रोका रेल परियोजना का कार्य

कहा जब तक  सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नही तो काम भी नही

कई अवाशीय भवनों पर पड़ी दरारें

आरबीएनएल की कार्यप्रणाली से आक्रोश

(डेस्क तहलका यूके न्यूज/रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग।  रुद्रप्रयाग जिले मे रेल परियोजना प्रभवित नरकोटा  गाँव के ग्रामीण हर रोज दहशत मे जी रहे है। रेल परियोजना मे टनल निर्माण से कई आवासीय भवनो पर दरारें पड़ गयी है और पीड़ित परिवारों की सुनने वाला कोई नही। आरबीएनएल की कार्यप्रणाली को लेकर लोगो मे भारी आक्रोश पैदा होता जा रहा है। आक्रोशित ग्रमीणों ने आज परियोजना का कार्य रोक दिया है। 

ग्रामीणों ने कहा की  रेल परियोजना विकाश के लिए जरूरी है, इस बात पर कोई संदेह नही, पर क्या इस परियोजना के निर्माण से गाँव तबाह हो और ग्रामीणो की जिंदगी भर की कमाई एक एक पाई से बने उनके आशियाने ध्वस्त हो जाए क्या इतनी बली ग्रामीणों को देनी पड़े, यह सरासर अन्याय है और इसका विरोध करना या एक खिलाफ आंदोलन करना अब मजबूरी है। कहा समझ से परे तो यह भी है की आरबीएनएल आखिर क्यों अपनी सामाजिक जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है। यह सब जिम्मेदारी आरबीएनएल की है की प्रभवित गाँव के ग्रामीणों को परियोजना निर्माण से को नुकसान ना पहुँचे। साथ ही निर्माण इस तरह से किया जाय की ग्रामीणों की हितो के खिलाफ ना हो, फिर भी सरकार की नीतियों और परियोजना निर्माण के मानको की अनदेखी क्यो की जा रही है। 

ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी की अगर उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड हुआ तो किसी भी कीमत पर कार्य नही होने दिया जायेगा। इस मौके पर प्रधान चंद्र मोहन, वार्ड सदस्य विनोद भट्ट, सुनील जोशी, भागवती प्रसाद, कमलेश भट्ट, मुकेश भट्ट, कमल किशोर जोशी, रघुन्दन भट, प्रहलाद भट्ट सहित भारी संख्या मे महिला एवं पुरुष मौजूद थे।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण