पहाड़ की बिटिया का दिल्ली में डंका,राज्य स्तरीय अंडर 15 महिला टीम मे फास्ट बोलर सलेक्शन।

पहाड़ की बिटिया का दिल्ली में डंका,राज्य स्तरीय अंडर 15 महिला टीम मे फास्ट बोलर सलेक्शन।

(तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग।  देश की सीमाओं की सुरक्षा हो या फिर खेल का मैदान हर जगह पहाड़ के लोगों का जलवा हमेशा कायम रहा है। पहाड़ी अपनी प्रतिभा की बदौलत देशभर में हमेशा उत्तराखंड का नाम रोशन करते आ रहे हैं। आज हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड की रुद्रप्रयाग जिले की नरकोटा गांव की रहने वाली एक छोटी बिटिया तनिष्का राणा की। तनिष्का ने दिल्ली राज्य स्तरीय अंडर 15 महिला क्रिकेट टीम मे बतौर फास्ट बॉलर क्वालिफाइड किया है। यह बड़ी सफलता उनके परिवार के लिए तो है ही बल्कि रुद्रप्रयाग जिले और उत्तराखंड के लिए भी एक गर्व की बात है। तनिष्का का बचपन से ही क्रिकेट के प्रति लगाव रहा और पहले गांव में और फिर दिल्ली में कोचिंग के बाद उन्होंने महिलाअंडर 15 टीम में बतोर फास्ट बॉलर के रूप में क्वालिफाइड किया। जल्दी ही वह स्टेट लेवल के अंडर 15 टूर्नामेंट में दिल्ली स्टेट की तरफ से खेलेंगे। 

    आपको बता दें कि तनिष्का के पिता अनिल राणा दिल्ली में ही एक प्राइवेट जॉब करते है। उनका मानना है कि तनिष्का की रूचि बचपन से क्रिकेट में रही और इसीलिए वह गांव से लाकर दिल्ली में कोचिंग करवाई और उसकी इच्छा के अनुसार हमेशा सहयोग किया और किसी भी चीज की कमी नहीं होने दी। उनका कहना है की जिस क्षेत्र में बच्चों की रुचि हो आपको भी उसी क्षेत्र में उनका भरपूर सहयोग करना चाहिए तभी सफलता मिलती है।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…