बीकेटीसी की पहल :-सड़क बाधित होने पर यात्रा मार्ग में बीकेटीसी के विश्राम गृह में यात्रियों को मिलेगी निशुल्क आवास व्यवस्था

बीकेटीसी की पहल :-सड़क बाधित होने पर यात्रा मार्ग में बीकेटीसी के विश्राम गृह में यात्रियों को मिलेगी निशुल्क आवास व्यवस्था।



(Tehelka uk ,rudraprayag)

रुद्रप्रयाग । मानसून के मौसम में मार्ग बाधित होने की स्थिति में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के यात्रा मार्गो पर स्थित विश्रामगृह तीर्थयात्रियों को आवास हेतु निशुल्क उपलब्ध रहेंगे।


बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी  किए हैं। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में मानसून काल में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु/ तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे हैं। भारी वर्षा के कारण कई बार सड़क मार्ग बाधित हो जा रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में कतिपय श्रद्धालुओं/ तीर्थ यात्रियों को आवास इत्यादि की असुविधाओं का भी सामना करना पड़ता है। 

 

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी निर्देश हैं कि बरसात के दौरान सड़क बाधित होने पर तीर्थयात्रियों की हर संभव मदद की जाए। कहा कि श्री बदरीनाथ व केदारनाथ यात्रा के दौरान मार्ग बाधित होने पर तीर्थयात्रियों को आवास संबंधी दिक्कत न हो इसके लिए मंदिर समिति ने यह कदम उठाया है। आदेश के मुताबिक सड़क बाधित होने पर यात्रा मार्गों पर स्थित बीकेटीसी के सभी विश्राम गृहों में अग्रिम आदेशों तक श्रद्धालुओं/ तीर्थयात्रियों को निःशुल्क आवास सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 

  • Related Posts

    24 अद्धे व 3 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद,नशे के खिलाफ अभियान में रुद्रप्रयाग पुलिस को सफलता

    रुद्रप्रयाग जनपद में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 मार्च को कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने चौकी दुर्गाधार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को…

    त्योहारों पर सुरक्षा का सख्त पहरा, रुद्रप्रयाग पुलिस का रात्रि गश्त अभियान तेजसंदिग्ध गतिविधियों पर नजर, हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

    आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए द्वारा व्यापक स्तर पर रात्रिकालीन गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *