बेलनी में चट्टान से गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत, कल देर रात की बताई जा रही है घटना।

बेलनी में चट्टान से गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत, कल देर रात की बताई जा रही है घटना।



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग स्थित बेलनी में एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस,  डीडीआरएफ सहित स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे जहां देखा कि नदी किनारे युवक का शव गिरा था।


 बीती रात बेलनी पुल के नजदीक पहाड़ी से अचानक पैर फिसलने के कारण एक युवक खाई से होतेअलकनंदा नदी किनारे गिर गया। यह युवक बेलनी में दुकान संचालित करता था। रात्रि किसी को इस घटना की सूचना नहीं मिल पाई, किंतु जब युवक घर नही पहुचा तो, परिजन खोजबीन करते रहे। दुकान के समीप घटनास्थल से उसके चप्पल बरामद हुए। जिससे युवक के गिरने का शक जाहिर हुआ। इसके बाद नदी किनारे जाकर देखा गया तो युवक का शव नदी किनारे मिला। इस घटना से समूचे रुद्रप्रयाग में शोक की लहर है। अनेक व्यापारियों ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि मृतक 45 वर्षीय प्रकाश नेगी पुत्र रणजीत सिंह नेगी निवासी ग्राम सतेरा हाल निवासी बेलनी रुद्रप्रयाग की बेलनी में दुकान थी, बीती रात यह घटना हुई है। जिससे युवक की मौत हो गई है। बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। वही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

  • Related Posts

    24 अद्धे व 3 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद,नशे के खिलाफ अभियान में रुद्रप्रयाग पुलिस को सफलता

    रुद्रप्रयाग जनपद में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 मार्च को कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने चौकी दुर्गाधार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को…

    त्योहारों पर सुरक्षा का सख्त पहरा, रुद्रप्रयाग पुलिस का रात्रि गश्त अभियान तेजसंदिग्ध गतिविधियों पर नजर, हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

    आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए द्वारा व्यापक स्तर पर रात्रिकालीन गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *